जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी सोंग
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी सोंग
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी,देख तमाशा लकड़ी का,
क्या जीवन क्या मरण कबीरा,
क्या जीवन क्या मरण कबीरा,
खेल रचाया लकड़ी का,
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी,
देख तमाशा लकड़ी का।
जिसमे तेरा जनम हुआ,
वो पलंग बना था लकड़ी का,
माता तुम्हारी लौरी गाये,
वो पलना था लकड़ी का,
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी,
देख तमाशा लकड़ी का।
पढ़ने चला जब पाठशाला में,
लेखन पाटी लकड़ी का,
गुरु ने जब जब डर दिखलाया,
वो डंडा था लकड़ी का,
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी,
देख तमाशा लकड़ी का।
जिसमे तेरा ब्याह रचाया,
वो मंडप था लकड़ी का,
जिसपे तेरी शैया सजाई,
वो पलंग था लकड़ी का,
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी,
देख तमाशा लकड़ी का।
डोली पालकी और जनाज़ा,
सब कुछ है ये लकड़ी का,
जनम मरण के इस मेले में,
है सहारा लकड़ी का,
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी,
देख तमाशा लकड़ी का।
उड़ गया पंछी रह गई काया,
बिस्तर बिछाया लकड़ी का,
एक पलक में खाक बनाया,
ढ़ेर था सारा लकड़ी,
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी,
देख तमाशा लकड़ी का।
मरते दम तक मिटा नहीं भैया,
झगड़ा झगड़ी लकड़ी का,
राम नाम की रट लगाओ तो,
मिट जाए झगड़ा लकड़ी का,
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी,
देख तमाशा लकड़ी का।
क्या राजा क्या रंक मनुष संत,
अंत सहारा लकड़ी का,
कहत कबीरा सुन भई साधु,
ले ले तम्बूरा लकड़ी का,
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी,
देख तमाशा लकड़ी का।
जिते भी लकडी मरते भी लकडी,
देख तमाशा लकड़ी का,
क्या जीवन क्या मरण कबीरा,
क्या जीवन क्या मरण कबीरा,
खेल रचाया लकड़ी का,
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी,
देख तमाशा लकड़ी का।
भजन श्रेणी : आध्यात्मिक भजन (Read More : Devotional Bhajan)
Singer/गायक : Master Rani / मास्टर राणा के अन्य भजन देखें
jete bhi lakdi marte bhi lakdi Jite Bhi Lakadi Marate Bhi Lakadi Bhajan
आपने भजन " jete bhi lakdi marte bhi lakdi Jite Bhi Lakadi Marate Bhi Lakadi Bhajan " के लिरिक्स देखे ऐसे ही अन्य भजनों की लिरिक्स देखने के लिए आप इस साईट पर विजिट जरुर करते रहें. इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.
Jite Bhi Lakadi Marate Bhi Lakadi,
Dekh Tamasha Lakadi Ka,
Kya Jivan Kya Maran Kabira,
Kya Jivan Kya Maran Kabira,
Khel Rachaya Lakadi Ka,
Jite Bhi Lakadi Marate Bhi Lakadi,
Dekh Tamasha Lakadi Ka.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Bhajan Tangs :Song : Jete Bhi Lakdi Marte Bhi Lakdi
Album : Dekh Tamasha Lakdi Ka
Singer : Master Rana
Music: Amit Patel
Label : Soor Mandir