ओ रे जादूगर श्याम तू बड़ोई जादूगर

ओ रे जादूगर श्याम तू बड़ोई जादूगर


ओ रे जादूगर श्याम, तू बड़ोई जादूगर।
तू बड़ोई जादूगर, तू बड़ोई जादूगर।

तेरा रोम-रोम, जादू की पिटारी नटवर,
तूने लूटी जादूगरी, बड़े-बड़ों के भी घर।
तूने लूटे परिकर, विधि-हरि-हर के घर।
ओ रे जादूगर श्याम...

तूने लूटे उमा, रमा, सरस्वती के घर,
तूने लूटे सनकादिक, ज्ञानियों के घर।
तूने लूटे सुध-बुध, मायामुक्त जन के घर।
ओ रे जादूगर श्याम...

तूने लूटे जनकादि, विदेहों के घर,
तूने लूटे निजजन, व्रजवासियों के घर।
तूने लूटे बड़े-बड़े, व्रजरसिकों के घर।
ओ रे जादूगर श्याम...

तूने लूटे कामयुक्त, प्रेमयुक्त जन के घर,
तूने लूटे जो बने हैं, तेरे उन्हीं के घर।
तूने लूटे बड़े-बड़े, जगद्गुरुओं के घर।
ओ रे जादूगर श्याम...

तूने लूटे जिन, उन्होंने भी लूटा तेरा घर,
तूने लूटे सब घर, राधा ने लूटा तेरा घर।
तूने लूटे क्यों कर न, कृपालु हृदय का घर।
ओ रे जादूगर श्याम...


Bhajan ओ रे जादूगर श्याम | रचना : जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज | स्वर : #श्रीकान्त_दास_जी_महाराज

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


श्याम का आकर्षण अनूठा और अलौकिक है, जिसकी जादूगरी से देवता, ऋषि, विद्वान, और यहाँ तक कि संसार से विरक्त आत्माएँ भी बच नहीं पातीं। उसके रोम-रोम में ऐसी मोहिनी शक्ति है कि विधाता, विष्णु और महादेव तक उसके प्रभाव में बंध जाते हैं। उमा, रमा, सरस्वती जैसी देवियाँ, सनकादिक जैसे ज्ञानी, और मायामुक्त जन भी उसके सम्मोहन से अछूते नहीं रहते। जनक जैसे विदेह, व्रज के वासी, और रसिकजन—सभी उसके प्रेम में अपने आप को खो देते हैं। श्याम की जादूगरी केवल सांसारिक या लौकिक सीमाओं तक सीमित नहीं, बल्कि प्रेम, भक्ति और ज्ञान के उच्चतम शिखरों पर बैठे साधकों का भी हृदय अपने वश में कर लेती है। यहाँ तक कि जगद्गुरु जैसे महान आत्माओं का भी मन उसके आकर्षण में बंध जाता है। अंत में, राधा का प्रेम स्वयं श्याम के हृदय को जीत लेता है, और उसकी कृपा का जादू हर हृदय को अपने में समेट लेता है।

Bhajan ओ रे जादूगर श्याम तू बड़ोई जादूगर
भजन रचना : जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज स्वर : #श्रीकान्त_दास_जी_महाराज

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post