लाल चुनरिया मैया जी की लहर लहर

लाल चुनरिया मैया जी की लहर लहर लहरानी है

लाल चुनरिया मैया जी की,
लहर लहर लहरानी है,
झूमो नाचो भक्तों,
चुनरी मैया को पहनानी है।

पकडे जो चारों कोना,
उसको हर पाप है धोना,
करता जो कुछ भी अर्पण,
कल्याण है उसका होना,
हाथ जोड़ लो उसके आगे,
जिसको ममता पानी है,
झूमो नाचो भक्तों,
चुनरी मैया को पहनानी है

चुनरी की महिमा प्यारी,
सब देवन की हितकारी,
ये लाल चुनरिया,
अपने भक्तों के संकटहारी,
पूर्ण करे श्रृंगार जो सोलह,
ये चुनरी वरदानी है,
झूमो नाचो भक्तों,
चुनरी मैया को पहनानी है।

माँ के चुनरी की छाया ने,
सबका भाग्य बनाया,
वैभव जिसकी जो श्रद्धा,
उसने वैसा है पाया,
माताओ बहनों के सर सिन्दूर,
की यही निशानी है,
झूमो नाचो भक्तों,
चुनरी मैया को पहनानी है।

लाल चुनरिया मैया जी की,
लहर लहर लहरानी है,
झूमो नाचो भक्तों,
चुनरी मैया को पहनानी है।

भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Mata Rani Bhajan)


Chunri Maiya Ko Pehnani Hai | Matarani Navratri Bhajan 2022 | Sonu Gupta | चुनरी मैया को पहनानी है

इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.
Lal Chunariya Maiya Ji Ki,
Lahar Lahar Laharani Hai,
Jhumo Nacho Bhakton,
Chunari Maiya Ko Pahanani Hai.
Next Post Previous Post