कान्हा की बंसी जब बाजे मनवा मोरा झूमन लागे

कान्हा की बंसी जब बाजे मनवा मोरा झूमन लागे

कान्हा की बंसी जब बाजे, 
मनवा मोरा झूमन लागे,
तेरी मुरली की धुन पे सांवरिया, 
मैं तो दौड़ी दौड़ी आऊं रे सांवरिया।।

सुन मोरे कान्हा, 
तेरी मुरलिया ने चैन मेरा है छीना,
कितना मीठा दर्द पिया को, 
मोहन तूने है दीना,
तेरी डोर मुझको तो खींचे, 
आऊं तेरे पीछे पीछे,
तेरी मुरली की धुन पे सांवरिया, 
मैं तो दौड़ी दौड़ी आऊं रे सांवरिया।।

हे मुरलीधर, 
तेरी धुन पे अंग अंग है मोरा किरके,
कैसे संभालूं मेरे मन को, 
जियरा मोरा ये तड़पे,
सात सुरों सा तेरा संगम,
सुर से सुर वाला तेरा बंधन,
तेरी मुरली की धुन पे सांवरिया, 
मैं तो दौड़ी दौड़ी आऊं रे सांवरिया।।

प्रेम ये तेरा ऐसा निराला, 
हो गई मैं वनवारीया,
मन बोले, 
सुर ये तेरे ढूंढे तुझको नजरिया,
हाय तूने मोरा चित है चोरा, 
तू लुटाए मनवा मोरा,
तेरी मुरली की धुन पे सांवरिया, 
मैं तो दौड़ी दौड़ी आऊं रे सांवरिया।।


Kanha Ki Bansi Jab Baaje - Neeta Sharma | Audio | Krishna Bhajan | Sanskar Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

Bhajan : Kanha Ki Bansi Jab Baaje
Singer : Neeta Sharma
Label : Sanskar Bhajan

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post