मैया को लग गई नजरिया कोई टीका मातारानी भजन

मैया को लग गई नजरिया कोई टीका मातारानी भजन

मैया को लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
टीका लगा दो,
कोई टीका लगा दो।

सोलह श्रृंगार कर,
मंदिर में बैठी,
मंदिर में बैठी,
मंदिर में बैठी,
कैसी सुंदर सुरतिया,
कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
टीका लगा दो,
कोई टीका लगा दो।

फूलों का गजरा,
मालन ले आई,
ला के मैया,
खूब सजाई,
मालन की लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
टीका लगा दो,
कोई टीका लगा दो।

गले का हरवा सुनार ले आया,
ला के मैया को खूब सजाया,
सुनार की लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
टीका लगा दो,
कोई टीका लगा दो।

लहंगा चुनरी बजाज ले आया,
ला के मैया खूब सजाया,
बजाज की लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
टीका लगा दो,
कोई टीका लगा दो।

कोई काजल की डिबिया ले आओ,
ला के मैया की नजर उतारे,
मैया के लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
टीका लगा दो,
कोई टीका लगा दो।

भक्तो की टोली द्वारे खड़ी हैं,
देखे सुंदर सुरतिया,
माँ की लेते बलईयां,
मैया के लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया,
कोई टीका लगा दो,
टीका लगा दो,
कोई टीका लगा दो।

भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Mata Rani Bhajan)


नवरात्रि भजन | मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो | Navratri Bhajan | Mata Bhajan | Komal Gouri 

 
इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.

■ Title ▹Maiya Ko Lag Gayi Nazariya Koi Tika Laga Do
■ Artist ▹Komal Bhardwaj
■ Singer ▹ Komal Gouri
■ Music ▹ Pardeep Panchal
■ Lyrics & Composer ▹ Traditional
■ Editing ▹Max Ranga
■ Label ▹Fine Digital Video

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post