मैया रानी छोटा सा मेरा सौदा पटवा भजन
मैया रानी छोटा सा मेरा सौदा पटवा दे भजन
मैया रानी छोटा सा मेरा,सौदा पटवा दे,
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
तिनके तिनके पे मैया,
बस तेरा नाम लिखा हो,
तेरी भक्ति करने का मैया,
माँ सब सामान रखा हो,
मैया रानी इतना सा मेरा,
काम करवा दे,
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
बीते ये उमरिया,
माँ तेरी पूजा पाठ में,
रहना हमको मैया रानी,
बस तेरे ही साथ में,
नौकर रख ले,
नौकर में मेरा नाम,
लिखवा दे,
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
जब खिड़की खोलूं घर की,
माँ का दरबार दिखाई दे,
प्यारी प्यारी मूरत,
माँ का श्रृंगार दिखाई दे,
सांझ सवेरे मैया तू अपना,
दर्शन करवा दे,
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
मेरी कुटिया में माँ तेरा,
माँ आना जाना हो जाए,
हल्का फुल्का मैया रानी,
मेरे घर में आना हो जाए,
तेरे चरणों में बनवारी,
माँ ठिकाना करवा दे,
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
मैया रानी छोटा सा मेरा,
सौदा पटवा दे,
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
तिनके तिनके पे मैया,
बस तेरा नाम लिखा हो,
तेरी भक्ति करने का मैया,
माँ सब सामान रखा हो,
मैया रानी इतना सा मेरा,
काम करवा दे,
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
बीते ये उमरिया,
माँ तेरी पूजा पाठ में,
रहना हमको मैया रानी,
बस तेरे ही साथ में,
नौकर रख ले,
नौकर में मेरा नाम,
लिखवा दे,
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
जब खिड़की खोलूं घर की,
माँ का दरबार दिखाई दे,
प्यारी प्यारी मूरत,
माँ का श्रृंगार दिखाई दे,
सांझ सवेरे मैया तू अपना,
दर्शन करवा दे,
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
मेरी कुटिया में माँ तेरा,
माँ आना जाना हो जाए,
हल्का फुल्का मैया रानी,
मेरे घर में आना हो जाए,
तेरे चरणों में बनवारी,
माँ ठिकाना करवा दे,
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
मैया रानी छोटा सा मेरा,
सौदा पटवा दे,
तेरे मंदिर के बगल में,
मेरी कुटिया बनवा दे।
भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Mata Rani Bhajan)
हंसते-हंसते मुनाफ़े का सौदा कर गया ये भक्त | 9th Day Navratri - Mata Rani Ke Bhajan | Mata Bhajan
मैया रानी के मंदिर के ठीक बगल में एक छोटी सी कुटिया बस इतनी ही चाहत होती है। सुबह उठते ही खिड़की खोलो तो माँ का प्यारा दरबार दिखे, उनकी मूरत सजी हुई नजर आए और श्रृंगार की महक हवा में फैली रहे। दिन भर हल्का-फुल्का आना-जाना लगा रहे, कभी सांझ को आरती की थाली उठे, कभी चरणों में बैठकर बस नाम जपते रहें। जीवन की सारी उम्र इसी तरह बीत जाए, माँ के साथ में, माँ की छाया में।
बस इतना सा छोटा सा सौदा है। तिनके-तिनके पर माँ का नाम लिखा हो, घर में उनकी भक्ति का सामान सजा हो। कोई बड़ी माँग नहीं, सिर्फ नौकर बनकर रहने की इच्छा है। माँ खुद आकर कुटिया में पधारें, चरण रखें और ठिकाना बना दें। जब भी मन तरस उठे, बस एक बार देख लें, दर्शन हो जाएँ। इतनी सी आस में दिल को इतना सुकून मिलता है कि सारी दुनिया भूल जाती है।
जय श्री माता रानी जी की। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Mata Rani Bhajan: Maiya Rani Chhota Sa Mera Sauda Patwa De
Singer: Saurabh Madhukar & Keshav Madhukar (Kolkata)
Lyricist: Jai Shankar Chaudhary 'Banwari Ji'
Music: Indranil Roy
Music Label: Sur Sourav Industries
Singer: Saurabh Madhukar & Keshav Madhukar (Kolkata)
Lyricist: Jai Shankar Chaudhary 'Banwari Ji'
Music: Indranil Roy
Music Label: Sur Sourav Industries
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |