अगर श्याम बंसी बजाई न होती

अगर श्याम बंसी बजाई न होती


अगर श्याम बंसी बजाई न होती,
कोई प्रेमिका मुस्कुराई न होती।
अगर राधिका दिल लगाई न होती,
कभी प्रीत दुनिया में आई न होती।
अगर श्याम बंसी बजाई न होती।

अगर रास ब्रज में न मोहन रचाते,
भावों की लहरें न मन को बहाते।
जो कान्हा में राधा समाई न होती,
कभी दिल किसी ने लगाई न होती।
अगर श्याम बंसी बजाई न होती।

अगर कान्हा की राधा न बनती नारी,
न होती हृदय में वो प्रेम की क्यारी।
जो राधिका ने प्यार पाया न होता,
मुरली भी मन को रिझाया न होता।
अगर श्याम बंसी बजाई न होती।

राधा के कान्हा न होते दीवाने,
मोहब्बत के मौसम न होते सुहाने।
अगर गोपियाँ सब न होतीं सयानी,
नयी इश्क की बनती कोई ना कहानी।
अगर श्याम बंसी बजाई न होती।


श्याम बंसी I Shyam Bansi I AASTHA AGARWAL I New Latest Full Audio Song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Krishna Bhajan: Shyam Bansi
Singer: Aastha Agarwal
Music Director: Aslam Mirzapuri
Lyricist: Dr. Mahendra Narayan
Album: Shyam Bansi
Music Label: T-Series

यह भजन प्रेम और भक्ति की अनमोल अनुभूति का विस्तार करता है कि कृष्ण की बंसी की मधुर धुन के बिना न तो प्रेम की शुरुआत होती, न ही राधा-कृष्ण के प्रेम की अद्भुत कहानी जन्म लेती। कृष्ण की बंसी प्रेम का प्रतीक है, जो मन को मोह लेती है और जीवन में रस घोलती है।

यदि कृष्ण ने बंसी न बजाई होती, तो न राधा का मन कृष्ण की ओर आकर्षित होता, न गोपियाँ उनके प्रेम में दीवानी होतीं, और न ही प्रेम के रंगों से भरा संसार बन पाता। बंसी की तान ने ही प्रेम के रिश्तों को गहराई दी, रास-लीला में भावनाओं को जीवन दिया, और प्रेम के मौसम को सुहाना बनाया।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post