आजा री प्यारी निंदिया आजा तू
रुरु, रुरु, रुरु,
आजा री प्यारी निंदिया आजा तू,
नयनो में आके समा जा तू,
श्री बाबोसा का सपना मैं देखूँ,
रुरु, रुरु, रुरु, रु।
जल्दी आजा निंदिया रानी,
सपना मेरा साकार हो,
छगनी के नंदन,
श्री बाबोसा भगवन,
मुझको तेरा दीदार हो,
नयनों में आके समाजा तू,
रुरु, रुरु, रुरु, रु।
रात ढली अब आजा री निंदिया,
तुझको बुलाये अखियां,
क्यो तड़पाये मोहे समझ ना आए,
बीत न जाये रतियां,
हो ना जाये प्रभात रै,
रुरु, रुरु, रुरु, रु।
अखियों पर हो पहरा तेरा,
हो जीवन मे सवेरा,
सपना संजोता दिलबर जो तेरा,
ख्वाब रहे न अधूरा,
रुरु, रुरु, रुरु, रु।
भजन श्रेणी : विविध भजन/ सोंग हिंदी Bhajan/ Song Lyrics
Babosa Bhagwan Lori Song 2022| Aaja Re Nindiya | आजा रे निंदिया | Sujata Trivedi | Babosa Bhakti
इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.