आई पहली पहली बार ससुराल लिरिक्स

आई पहली पहली बार ससुराल लिरिक्स Aai Pahali Pahli Baar Sasural Aayi Pahali Pahali Baar Sasural Bhajan


Latest Bhajan Lyrics

आई पहली पहली बार,
कोई जान ना पहचान,
कितनी प्यारी निराली,
हमारी ससुराल,
आई पहली पहली बार,
कोई जान ना पहचान,
कितनी प्यारी निराली,
हमारी ससुराल।

पहला प्यार मैंने,
सासुल से पाया,
आये अब मैया जैसा प्यार,
कोई जान ना पहचान,
कितनी प्यारी निराली,
हमारी ससुराल।

दूजा प्यार मैंने,
जिठानी से पाया,
पाया भाभी जैसा प्यार,
कोई जान ना पहचान,
कितनी प्यारी निराली,
हमारी ससुराल।

तीजा प्यार मैंने,
नंदूल से पाया,
पाया बहना जैसा प्यार,
कोई जान ना पहचान,
कितनी प्यारी निराली,
हमारी ससुराल।

चौथा प्यार मैंने,
देवर से पाया,
पाया भैया जैसा प्यार,
कोई जान ना पहचान
कितनी प्यारी निराली,
हमारी ससुराल।

पांचवा प्यार मैंने,
साजन से पाया,
पाया प्यार बेशुमार,
हो गई जान और पहचान,
कितनी प्यारी निराली,
हमारी ससुराल।

आई पहली पहली बार,
कोई जान ना पहचान,
कितनी प्यारी निराली,
हमारी ससुराल,
आई पहली पहली बार,
कोई जान ना पहचान,
कितनी प्यारी निराली,
हमारी ससुराल।

लोक गीत श्रेणी : लोकगीत Lokgeet/Folk Song




Next Post Previous Post