काम चले ना चाँदी से, काम चले ना सोने से, अब तो काम चले मेरा, बाबा का दर्शन होने से, काम चले ना चाँदी से, काम चले ना सोने से, अब तो काम चले मेरा, बाबा का दर्शन होने से।
श्याम तेरे दर्शन का क्या पैसा लागे, तेरे को दे दुँगा जो भी तू माँगे, काम चले ना हँसने से, काम चले ना रोने से, अब तो काम चले मेरा, बाबा का दर्शन होने से।
इतना बता तुझे कैसे रिझाऊं, रस्ता बता उस रस्ते से आऊं काम चले ना लेने से, काम चले ना देने से, अब तो काम चले मेरा, बाबा का दर्शन होने से।
कोई तो होगा तेरा ठिकाना, बनवारी मुझकों पता बताना, काम चले ना जीने से, काम चले ना मरने से अब तो काम चले मेरा, बाबा का दर्शन होने से।
काम चले ना चाँदी से, काम चले ना सोने से, अब तो काम चले मेरा, बाबा का दर्शन होने से, काम चले ना चाँदी से, काम चले ना सोने से, अब तो काम चले मेरा, बाबा का दर्शन होने से।
दर्शन Bhajan - Shyam Singh Chouhan Khatu Bhajan 2021 | New Shyam Bhajan - Darshan
स्वर: महाराज श्री श्याम सिंह जी चौहान पुजारी निज मन्दिर सेवक परिवार (श्री खाटू श्याम जी) Lable: Shyam Singh Chouhan Khatu Contact: 9829406461 Music: DIpankar Saha Lyrics: Banwari Ji Video: Deepak Creation