आँसू लेकर आ गया तेरे पावन द्वार भजन
आँसू लेकर आ गया तेरे पावन द्वार भजन
आँसू लेकर आ गया, तेरे पावन द्वार,
तेरे बिन कोई है नहीं, मेरी लाडली सरकार॥
मेरी एक विनय सुन लो, मेरी लाडली सरकार,
मेरे जीवन की नैया का, श्री चरणों में उद्धार।
मेरी एक विनय...
मेरी लाडली सरकार, मेरी श्यामा जू सरकार॥
दुनिया ने ठुकराया मुझको, अपना कोई नहीं रहा,
दर्द भरा ये मन मेरा, चुपके-चुपके रोता रहा।
टूट गई हर आशा मेरी, तू ही एक आधार।
मेरी लाडली सरकार, मेरी श्यामा जू सरकार॥
मेरी एक विनय...॥
जब-जब जग ने दर्द दिया है, तेरा नाम लिया मैंने,
आँसू बनकर पीड़ा बहती, दिल में तुझको जिया मैंने।
मुझसे रूठो मति लाडली, कर दो भव से पार।
मेरी लाडली सरकार, मेरी श्यामा जू सरकार॥
मेरी एक विनय...॥
जीवन की इस डगर पे लाडो, थककर मैं गिर जाता हूँ,
मुझमें कोई गुण नहीं श्यामा, फिर भी तेरा कहलाता हूँ।
टूट चुका है मन का दर्पण, बिखरे सारे ख्वाब।
मेरी लाडली सरकार, मेरी श्यामा जू सरकार॥
मेरी एक विनय...॥
रो-रो कर ये नैन थक गए, फिर भी दर्द नहीं जाए,
मन की पीड़ा किससे कह दूँ, कोई समझ नहीं पाए।
विष्णु सोमेंद्र श्याम सखा की, सुन लो-सुन लो ना सरकार।

मेरी एक विनय सुन लो मेरी लाडली सरकार राधा रानी भजन विष्णु भैया जी श्याम सखा 2026
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
जब जीवन में कोई सहारा न दिखाई दे, तब अपनी लाडली सरकार श्री राधा रानी जी से की गई एक छोटी-सी विनय भी जीवन को भक्ति और प्रेम से भर देती है। इस भजन को सुनकर श्री राधा रानी जी के चरणों में अपनी अर्जी लगाएं और प्रेम से बोलें – श्री राधे राधे!
भजन लेखन और गायन: विष्णु भैया जी श्याम सखा
YouTube Channel: VS Bhajan
भजन लेखन और गायन: विष्णु भैया जी श्याम सखा
YouTube Channel: VS Bhajan
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |