चलो सभी दरबार मदारी बंदर आया है

चलो सभी दरबार मदारी बंदर आया है

 
चलो सभी दरबार मदारी बंदर आया है Chalo Sabhi Darbar Lyrics
 
चलो सभी दरबार,
मदारी बंदर आया है,
श्री राम ने शिव को देखा,
शिव शंकर ने राम को देखा,
इंद्रदेव पहचान,
दोनों को शीश झुकाया हैं,
अनोखा खेल रचाया है,
मदारी बंदर आया है।

शिव शंकर ने रस्सी बांधी,
कूद कूद नाचे बजरंगी,
नाच नाच बजरंगी ने,
दरबार रिझाया है,
अनोखा खेल रचाया है,
मदारी बंदर आया है।

मैया री मोहे बंदर ले दे,
तू ना ले बाबा से कह दे,
कैसा सुंदर नाच यह बंदर,
मन को भाया है,
अनोखा खेल रचाया है,
मदारी बंदर आया है।

बेटा रे यह काट खायेगा,
मौका पाकर भाग जायेगा,
कभी किसी राजा ने,
ना कोई बंदर पाला है,
अनोखा खेल रचाया है,
मदारी बंदर आया है।

हाथी पालो राजधर्म है,
घोड़े पालो रथ में चले हैं,
धनुष बाण लो हाथ,
गुरु ने यही सिखाया है,
अनोखा खेल रचाया है,
मदारी बंदर आया है।

मैया री मैं बंदर पालूं,
मैं खेलूं,
चारों भाइयों को खिलाऊं,
बंदर की क्या बात,
मैंने तो ब्रह्मांड रचाया है,
अनोखा खेल रचाया है,
मदारी बंदर आया है।

चलो सभी दरबार,
मदारी बंदर आया है,
श्री राम ने शिव को देखा,
शिव शंकर ने राम को देखा,
इंद्रदेव पहचान,
दोनों को शीश झुकाया हैं,
अनोखा खेल रचाया है,
मदारी बंदर आया है।

चलो सभी दरबार मदारी बंदर लाया हैं|देहाती हनुमान भजन|bajrangbali bhajan viral ||mbblg|बेसाख् के भजन

हनुमान जी, जिन्हें भक्ति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है, ने रामायण में श्री राम की अनेकों बार मदद की। उनकी भक्ति, साहस, और बुद्धिमत्ता के कारण, वे हिन्दू धर्म में आदर्श भक्त के रूप में पूजे जाते हैं।


आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
 

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post