करने लगे सब सेवा श्री राम की, छोटी सी सेवा बस देखो हनुमान की, जब उबासी लेवे राम, तब चुटकी बजाने का काम, जब उबासी लेवे राम, तब चुटकी बजाने का काम, चुटकी बजाए हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान, चुटकी बजाये हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान।
रूकती नहीं हे चुटकी जरा सी
रूकती नहीं देखो राम की उबासी देखो दुखी हो गए राम और घर वाले परेशान। चुटकी बजाए हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान, चुटकी बजाये हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान।
वैद्य पकड़ लाये लक्ष्मण भैया, नजर उतारे देखो सीता मैया, पूजा पाठ करे सब गाँव, भाई भरत करे देखो काम चुटकी बजाए हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान, चुटकी बजाये हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान।
वाह वाह प्रभु श्री राम के दीवाने बेठ गया छत पर चुटकी बजाने चाहे दिन हो चाहे रात, चाहे सुबह हो चाहे शाम चुटकी बजाए हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान, चुटकी बजाये हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान।
जाओ ढूंड लाओ कोई मेरे हनुमान को जिसने संभाला हर घड़ी इस राम को कर देता मेरा हनुमान, एक चुटकी बजा के काम चुटकी बजाए हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान, चुटकी बजाये हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान।
महंगा पड़ गया तुम्हे सेवा से निकालना तेरे ही वश में बस राम को संभालना आया बनवारी अंजान, कहे ना राम बिना हनुमान चुटकी बजाए हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान, चुटकी बजाये हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान।
करने लगे सब सेवा श्री राम की छोटी सी सेवा बस देखो हनुमान की हे भोला बड़ा नादान, कुछ सोचा नहीं परिणाम चुटकी बजाए हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान, चुटकी बजाये हनुमान, देखो चुटकी बजाए हनुमान।