मैं तो रटू श्री राधा राधा नाम बिरज की भजन

मैं तो रटू श्री राधा राधा नाम बिरज की गलियन में


मैं तो रटूँ श्री राधा राधा नाम,
ब्रज की गलियों में,
रहूँ खोई खोई आठों याम,
ब्रज की गलियों में।

इत उत डोलूँ कहीं कहीं राधा,
मिट जाए जीवन की बाधा,
कहीं मिल जाए घनश्याम,
ब्रज की गलियों में,
मैं तो रटूँ श्री राधा राधा नाम,
ब्रज की गलियों में।

उलझी उलझी ब्रज की कुंजन में,
सेवा कुंज और निधि वन में,
जीवन की हो जाए शाम,
ब्रज की गलियों में,
मैं तो रटूँ श्री राधा राधा नाम,
ब्रज की गलियों में।

अब तो आस यही जीवन की,
रज मिल जाए मोहे श्री चरणों की,
जब निकले तन से प्राण,
ब्रज की गलियों में,
मैं तो रटूँ श्री राधा राधा नाम,
ब्रज की गलियों में।

मैं तो रटूँ श्री राधा राधा नाम,
ब्रज की गलियों में,
रहूँ खोई खोई आठों याम,
ब्रज की गलियों में।



Mein to Ratu Shri Radha Radha Naam By Govind Bhargav Ji

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Mein to Ratu Shri Radha Radha Naam Biraj ki Galiyon Mein Live Bhajan by Shri Govind Bhargava Ji from Bhajan Sandhaya held at Sohna, Haryana.
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post