जब मधुबन बंसी बाजे भजन

जब मधुबन बंसी बाजे भजन

जब मधुबन बंसी बाजे,
राधा कृष्ण संग नाचे,
जब मधुबन बंसी बाजे,
राधा कृष्ण संग नाचे,
बोलो जी राधे श्याम श्याम श्याम,
बोलो जी राधे श्याम श्याम श्याम।

आये बिरज में कुंज बिहारी,
नटवर नागर बनवारी,
गोपियों संग रास रचाये,
वृंदावन धाम बनाया,
बोलो जी राधे श्याम श्याम श्याम,
बोलो जी राधे श्याम श्याम श्याम।

बृजपाल कृष्ण बृज चंदन,
नंदलाल देवकीनंदन,
गोपालाकंस निकंदन,
आये पाप का करने मर्दन,
बोलो जी राधे श्याम श्याम श्याम,
बोलो जी राधे श्याम श्याम श्याम।

बरसाने के श्याम सांवरे,
गोकुल के ग्वाल बावरे,
यशोदा के राज दुलारे,
श्री नंद के आंख के तारे,
बोलो जी राधे श्याम श्याम श्याम,
बोलो जी राधे श्याम श्याम श्याम।

जब मधुबन बंसी बाजे,
राधा कृष्ण संग नाचे,
जब मधुबन बंसी बाजे,
राधा कृष्ण संग नाचे,
बोलो जी राधे श्याम श्याम श्याम,
बोलो जी राधे श्याम श्याम श्याम।

भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)
भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन (Khatu Shyam Ji Bhajan)



इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post