कैसा सुन्दर मृग वनों में चरने आया है

कैसा सुन्दर मृग वनों में चरने आया है

 
कैसा सुन्दर मृग वनों में चरने आया है Kaisa Sundar Mrig Lyrics

कैसा सुन्दर मृग वनोंं में चरने आया है,
सुन्दर सींग नयन मतवाले कोमल
कान कमल से प्यारे,
पकड़ों दीनानाथ मृग मेरे मन को भाया है,
हां, कैसा सुन्दर मृग वनों में चरने आया है।

सीता करे अचम्भा मन में
ऐसा मृग नही देखा वन में,
मोटे मोटे नैनो वाला मृग मेरे मन को भाया,
हां, कैसा सुन्दर मृग वनों में चरने आया है।

राम ने मानी बात सिया की
रामचंदर जी जैसे ज्ञानी,
धनुष बाण लिए हाथ राम ने तीर चलाया है,
हां, कैसा सुन्दर मृग वनों में चरने आया है।

खीचा धनुष हिरण को मारे
हाय प्रिय हाय प्रिय लखन पुकारे,
सुने राम के बोल सिया का मन घबराया है,
हां, कैसा सुन्दर मृग वनों में चरने आया है।

सुनो लक्ष्मण जल्दी जाओ
अपने भाई के प्राण बचाओ,
मेरे नाथ पे आज बड़ा कोई संकट आया है,
हां, कैसा सुन्दर मृग वनों में चरने आया है।

लक्ष्मण बोले सुनो मेरी माता
उनको कौन मारने वाला,
वो तिरलोक के नाथ ये उनकी अद्भुत माया है,
हां, कैसा सुन्दर मृग वनों में चरने आया है।
कैसा सुन्दर मृग वनोंं में चरने आया है,
सुन्दर सींग नयन मतवाले कोमल
कान कमल से प्यारे,
पकड़ों दीनानाथ मृग मेरे मन को भाया है,
हां, कैसा सुन्दर मृग वनों में चरने आया है।

कैसा सुन्दर मृग वनो में चरने आया है | Kaisa Sundar Mrig Vano Mein Charne Aaya Hain | Kajal Malik

इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों (Bhajan With Lyrics in Text) को भी देखें.
 
Title ▹ Kaisa Sundar Mrig Vano Me Charne Aaya Hai
Artist ▹ Sonia
Singer ▹Kajal Malik
Music ▹Pardeep Panchal
Lyrics & Composer ▹Traditional
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post