तू देकर भूलने वाला मैं हर पल हाथ फैलाऊं भजन

तू देकर भूलने वाला मैं हर पल हाथ फैलाऊं भजन

तेरा कैसे कर्ज चुकाऊं कितने एहसान गिनाऊं लिरिक्स

तेरा कैसे कर्ज चुकाऊं, कितने एहसान गिनाऊं, 
तू देकर भूलने वाला, मैं हर पल हाथ फैलाऊं।

एक पूरी मांग हुई जो, दूजी फरियाद लगाई, 
जब जब भी पड़ी जरूरत, मुझे तेरी याद ही आई, 
तेरे ही भरोसे बाबा, सपनों के महल बनाऊं, 
तू देकर भूलने वाला, मैं हर पल हाथ फैलाऊं।

तेरा कैसे कर्ज चुकाऊं, कितने एहसान गिनाऊं, 
तू देकर भूलने वाला, मैं हर पल हाथ फैलाऊं।

मन पापी तन मैला, तुझे कैसे यार कहूं मैं, 
तू दाता मैं हूं भिखारी, कैसा व्यवहार करूं मैं, 
अपनी औकात में रह के, चरणों से भीख उठाऊं, 
तू देकर भूलने वाला, मैं हर पल हाथ फैलाऊं।

तेरा कैसे कर्ज चुकाऊं, कितने एहसान गिनाऊं, 
तू देकर भूलने वाला, मैं हर पल हाथ फैलाऊं।

अब तक जो साथ चले हो, तुम हाथ पकड़ के मेरा, 
कल भी एहसास दिलाना, कि मैं साथी हूं तेरा, 
पंकज कहता सांवरिया, तेरा हर पल शुक्र मनाऊं, 
तू देकर भूलने वाला, मैं हर पल हाथ फैलाऊं।

तेरा कैसे कर्ज चुकाऊं, कितने एहसान गिनाऊं, 
तू देकर भूलने वाला, मैं हर पल हाथ फैलाऊं।

तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं ( श्याम भजन ) by Gyan Pankaj | Full HD Video

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

भक्त अपने स्वामी के एहसानों का कर्ज कैसे चुकाए, कितने गिनाए, जो देते हुए भूल जाते हैं लेकिन वह हर पल हाथ फैलाता रहता है। मांग पूरी होते ही दूसरी फरियाद लगाई, जरूरत पर याद आई, भरोसे से सपनों के महल बसाए। पापी मन मलिन तन के साथ दाता को यार कहने की औकात न रखता, चरणों से भीख उठाता है। हाथ पकड़ साथ निभाने वाले का शुक्रिया हर पल मनाता रहता है।
 
सांवरिया बाबा, तुम दाता हो जो एहसान करके भूल जाते हो, भिखारियों को राजा बना देते हो और हर फरियाद सुन लेते हो। वृंदावन के श्याम, तुम्हारी कृपा अनंत है, जो पापियों को शुद्ध कर लेते हो, सपनों को साकार कर देते हो। साथ निभाने वाले हो, हाथ थामकर कभी न छोड़ने वाले हो। तुम्हारी महिमा गाते हुए चरणों में समर्पित होते हैं, हे गोविंद, तुम्हीं सबके दाता हो।
 
Song: Tu Dekar Bhulne Wala
Singer: Gyan Pankaj
Music: Ravish Ginni Gold
Lyricist: Gyan Pankaj
Video: Anil Kumar
Editing: Sarvan Kumar
Category: Krishna Bhajan (Hindi Bhajan) 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post