जन्म कल्याणक वीर प्रभु का एक साथ ही मनाना है

जन्म कल्याणक वीर प्रभु का एक साथ ही मनाना है


जैन धर्म के अनुयायी हम,
वीर की संतान हैं,
जयवंत जिनशासन है ये,
जैनियों की शान है,
पंथवाद को छोड़के हम,
सबको एक हो जाना है,
जन्म कल्याणक वीर प्रभु का,
एक साथ ही मनाना है,
आया रे आया रे आया,
जन्मकल्याणक आया है,
लाया रे लाया रे लाया,
शुभ संदेश ये लाया है।

सत्य अहिंसा और धर्म की,
जब जब हुई है हानि,
जन्म हुआ महापुरुषों का,
सत्य हुई उनकी वाणी,
धीर वीर प्रभु महावीर की,
राह को अपनाना है,
जन्मकल्याणक वीर प्रभु का,
एक साथ ही मनाना है।

अंश मिले गुरु गौतम का,
वंश मिले महावीर का,
नया इतिहास बनाएँ हम,
शासन है प्रभु वीर का,
दिलबर इस संदेश को,
घर-घर में पहुँचाना है,
वीर प्रभु एक हैं,
हमको भी एक हो जाना है,
जन्मकल्याणक वीर प्रभु का,
एक साथ ही मनाना है।

जैन धर्म के अनुयायी हम,
वीर की संतान हैं,
जयवंत जिनशासन है ये,
जैनियों की शान है,
पंथवाद को छोड़के हम,
सबको एक हो जाना है,
जन्म कल्याणक वीर प्रभु का,
एक साथ ही मनाना है,
आया रे आया रे आया,
जन्मकल्याणक आया है,
लाया रे लाया रे लाया,
शुभ संदेश ये लाया है।



Mahaveer Janamkalyanak Song 2024 / Latest By Meenal Jinesh Jain

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Singer : Meenal Jinesh Jain
 Lyrics: Dilip Singh Sisodiya ( dilbar)
Music :Harsh Kumar Vyas
Recorded: Anand Ramchandani studio
Dop - Sai kiran
Choreographer - Krisha Bantia
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post