तुलसी मैया जी कृपा बनाये रखना भजन
तुलसी मैया जी कृपा बनाये रखना भजन
तुलसी मैया जी कृपा बनाये रखना,मेरा घर आंगन महकाये रखना,
तुलसी मैया जी कृपा बनाये रखना,
मेरा घर आंगन महकाये रखना।
विष्णु प्रिया भक्तन की प्यारी,
तीन लोग तेरी छटा निराली,
छत्रछाया अपनी बनाए रखना,
मेरा घर आंगन महकाए रखना,
तुलसी मैया जी कृपा बनाये रखना,
मेरा घर आंगन महकाये रखना।
दुख संकट ना कोई सताये,
बीपता ना कोई हम पर आये,
अपने आंचल में हमको छुपाए रखना,
मेरा घर आंगन महकाए रखना,
तुलसी मैया जी कृपा बनाये रखना,
मेरा घर आंगन महकाये रखना।
सरल स्वभाव आप यदि भावे,
वास आपका सुख पहुंचा दे,
प्रेम हम पर सदा बरसाए रखना,
मेरा घर आंगन महकाए रखना,
तुलसी मैया जी कृपा बनाये रखना,
मेरा घर आंगन महकाये रखना।
शालिग्राम संग सदा तुम्हारे,
सब भक्तन के काज सवारे,
प्रीति भक्तों पर अपनी बनाए रखना,
मेरा घर आंगन महकाए रखना,
तुलसी मैया जी कृपा बनाये रखना,
मेरा घर आंगन महकाये रखना।
Tulasi Maiya Ji Kripa Banaye Rakhana Bhajan by Guru Mandali Bhajan Kirtan
आज हम आपके लिए तुलसी जी का बहुत ही प्यारा भजन लेकर आए हैं भजन अच्छा लगे तो प्लीज लाइक शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करें धन्यवाद
तुलसी मैया की कृपा बनी रहे तो घर का हर कोना महकने लगता है। आंगन में सुबह-शाम उनकी हरी पत्तियाँ जैसे अमृत बरसाती हैं, और पूरे घर में शांति और सुख की खुशबू फैल जाती है। विष्णु प्रिया होने के कारण वो भक्तों की सबसे प्यारी हैं, तीनों लोकों में उनकी छटा निराली है। उनकी छत्रछाया में रहते ही दुख-संकट दूर भाग जाते हैं, कोई बीपता पास नहीं आती। बस आँचल में छुपाए रखें तो जीवन हल्का और मीठा हो जाता है।
सरल स्वभाव से वो जब किसी पर प्रसन्न हो जाती हैं, तो सुख अपने आप पहुँचने लगता है। प्रेम की वर्षा लगातार बरसती रहती है। शालिग्राम जी के साथ हमेशा विराजमान रहकर भक्तों के सारे काम सवारती हैं। उनकी प्रीति एक बार दिल में बस जाए तो फिर कभी नहीं छूटती। घर-आंगन सदैव उनके नाम से महकता रहता है, और हर पल लगता है जैसे माँ खुद बैठी हुई हैं।
यह भजन भी देखिये