बेटी ये कोख से बोल रही माँ सोंग

बेटी ये कोख से बोल रही माँ सोंग

बेटी ये कोख से बोल रही, माँ कर दे मुझ पे ये उपकार।
मत मार मुझे जीवन दे दे, मुझे भी देखने दे संसार।

बिन मेरे माँ तुम भैया को, राखी किससे बंधवावोगी।
मरती रही कोख की हर बेटी तो बहू कहाँ से लावोगी।
बेटी है बहन बेटी दुल्हन, बेटी बिन सुना है परिवार।
मत मार मुझे जीवन दे दे, मुझे भी देखने दे संसार।

नहिं जानती मैं इस दुनिया को, मैंने तो जाना है तुझको।
मुझे पता तुझे है फिक्र मेरी, तू मार नहिं सकती मुझे।
फिर क्यों इतनी मजबूर है तू, माँ क्यों है तू इतनी लाचार।
मत मार मुझे जीवन दे दे, मुझे भी देखने दे संसार।

मैं बेटी हूँ मैं बेटा नहिं, क्या मेरा है माँ दोष यही।
मैं तो कुदरत की रचना हूँ, तेरा मान बनूँगी बोझ नहिं।
तेरी ममता को मैं तरस रही, मत छीन तू मेरा ये अधिकार।
मत मार मुझे जीवन दे दे, मुझे भी देखने दे संसार।

गर मैं ना रहूँ तो माँ फिर तू, किसे दिल की बात बतावोगी।
मतलब की इस दुनियाँ में माँ, तू घुट घुट के रह जावोगी।
बेटी हीं समझे माँ का दिल, अंकुश कर ले बेटी से प्यार।
मत मार मुझे जीवन दे दे, मुझे भी देखने दे संसार।



Beti Ye Kokh Se Bol Rahi !! The Most Emotional Video !! बेटी की पुकार !! Saurabh-Madhukar

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.


पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post