गौरा जी को लेने आये मेरे भोलेनाथ Goura Ji Ko Lene Aaye Mere Bholenath Ji
सजे है अंबर सजी है धरती, सजी पुरी आकाश जी, गौरा जी को लेने आए, मेरे भोलेनाथ जी। घूँघट में चंदा सी लगे मेरी मैया पार्वती, मन मोहक सा रूप है लगे मेरे भोलेनाथ की, घूँघट में चंदा सी लगे मेरी मैया पार्वती, मन मोहक सा रूप लगे मेरे भोलेनाथ की, मिलन की मंगल घड़ी है, आई शक्ति शिव के साथ जी, गौरा जी को लेने आये मेरे भोलेनाथ जी। सजे है काशी सजी उज्जैनी, सजी पुरी कैलाश जी, गौरा जी को लेने आए मेरे भोलेनाथ जी।
थामा हाथ मा गौरा का मेरे भोलेनाथ ने, बचन दिया है साथ रहेंगे हर मुश्किल हालत में, थामा हाथ मा गौरा का मेरे भोलेनाथ ने, बचन दिया है साथ रहेंगे हर मुश्किल हालत में, मिलन की मंगल घड़ी है आई शक्ति शिव के साथ जी, गौरा जी को लेने आए मेरे भोलेनाथ जी। सजी हिमाचल सजी हिमालय, सजी पुरी बरात जी, गौरा जी को लेने आए मेरे भोलेनाथ जी।
सात फिरो से आज बनेगी पार्वती भोलेनाथ की, पुष्प की वर्षा देव करे है नमन करे हर बार जी, सात फिरो से आज बनेगी पार्वती भोलेनाथ की, पुष्प की वर्षा देव करे है नमन करे हर बार जी, मिलन की मंगल घड़ी है आई शक्ति शिव के साथ जी, गौरा जी को लेने आए मेरे भोलेनाथ जी।
सजे है अंबर साजी है धरती, सजी पुरी आकाश जी, गौरा जी को लेने आए, मेरे भोलेनाथ जी।
सजे है अंबर साजी है धरती, सजी पुरी आकाश जी, गौरा जी को लेने आए, मेरे भोलेनाथ जी।
भगवान् श्री शिव जी को हम "भोलेनाथ" भी कहते हैं। "भोलेनाथ" शब्द दो शब्दों "भोला" और "नाथ" से मिलकर बना है। "भोला" का अर्थ हिंदी में निर्दोष, सरल, दयालु और भोला होता है, जबकि "नाथ" का अर्थ भगवान या स्वामी होता है। इसलिए, "भोलेनाथ" का अनुवाद "सरल हृदय वाला भगवान" . भगवान शिव को भोलेनाथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे सरल चित्त के हैं, अपने भक्तों पर जल्दी ही प्रसन्न होकर वरदान देते हैं।
Gaura Ji Ko Lene Aye Bholenath Ji | Shivratri Special 2023 | Ankita Dash | Jeetu Sharma | Shiv Vivah
Female Singer - Ankita DashSinger/Writer/Composer - Jeetu Sharma आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं