मैं दासी बन जाऊं मनमोहन मुरलीवाले भजन

मैं दासी बन जाऊं मनमोहन मुरलीवाले भजन

मैं दासी बन जाऊं मनमोहन मुरलीवाले की,
मनमोहन मुरली वाले की,
घनश्याम मुरली वाले की।

एक मेरे मन में ऐसी आवे मोर पंख बन जाऊँ,
तेरे मुकुट में सज जाऊँ मन मोहन मुरली वाले की,
मनमोहन मुरली वाले की,
घनश्याम मुरली वाले की।

एक मेरे मन में ऐसी आवे मैं कजरा बन जाऊं,
नैनों में समा जाऊं मन मोहन मुरली वाले की,
मनमोहन मुरली वाले की,
घनश्याम मुरली वाले की।

एक मेरे मन में ऐसी आवे मैं बंसी बन जाऊं,
होठों से लग जाऊं मन मोहन मुरली वाले की,
मनमोहन मुरली वाले की,
घनश्याम मुरली वाले की।

एक मेरे मन में ऐसी आवे माला मैं बन जाऊं,
गले से लिपट जाऊं मन मोहन मुरली वाले की,
मनमोहन मुरली वाले की,
घनश्याम मुरली वाले की।

एक मेरे मन में ऐसी आवे पीताम्बर बन जाऊं,
अंगो से लिपट जाऊं मन मोहन मुरली वाले की,
मनमोहन मुरली वाले की,
घनश्याम मुरली वाले की।

एक मेरे मन में ऐसी आवे पायल मैं बन जाऊँ,
पैरों में सज जाऊं मन मोहन मुरली वाले की,
मनमोहन मुरली वाले की,
घनश्याम मुरली वाले की।
मैं दासी बन जाऊं
मनमोहन मुरलीवाले की,
मनमोहन मुरली वाले की,
घनश्याम मुरली वाले की।


मैं दासी बन जाऊं मनमोहन मुरली वाले की | Main Dasi Ban Jau Manmohan Murli Wale Ki | Komal Gouri 

■ Title ▹Main Dasi Ban Jau Manmohan Murliwale Ki
■ Artist ▹ Priya Rohilla
■ Singer ▹ Komal Gouri
■ Music ▹ Pardeep Panchal
■ Lyrics & Composer ▹ Traditional
■ Editing ▹ Max Ranga
■ Cameraman ▹ Gulshan Bawa
■ Label ▹ Fine Digital Video
■ Copyright ▹ Fine Digital Media

मनमोहन मुरलीवाले की दासी बनकर रहने को जी चाहता है, जैसे हर सांस उनका हो। मोरपंख बन मुकुट में सजूँ, कजरा बन नैनों में समाऊँ, बंसी बन होठों से लगूँ—हर रूप में उनके करीब होने की बेचैनी दिल को छू जाती है। माला गले से लिपटे, पीताम्बर अंगों को ओढ़े, पायल पैरों में खनके—ये सब प्रेम की उमंगें हैं। इश्वर का आशीर्वाद हर चाह में बरसता रहता है।

एक एक भाव में समा जाना चाहता है, घनश्याम के पास हर पल बसना चाहता है। साधक को लगता है जैसे ये समर्पण ही जीवन का असली रंग है। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कृष्ण जी की। 

यह भजन भी देखिये
मैं दीवाना हो गया बाबा बासुकी तेरे द्वार
छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार बाबा मरते
भोले शंकर दी भांग वाली मस्ती चढ़ गई 

Next Post Previous Post