श्री श्याम शरण में जाकर के भजन

श्री श्याम शरण में जाकर के

श्री श्याम शरण में जाकर के,
जो सारा जीवन बिताते है,
क्या धन दौलत क्या यश वैभव,
वो सारे सुख यही पाते हैं,
श्री श्याम शरण में जाकर के।

ना श्याम नाम का कोई मौल
ना श्याम भक्तों का कोई तौल,
जिनकी माया का छोर नहीं,
महिमा उनकी बतलाते हैं,
श्री श्याम शरण में जाकर के।

हाल ऐ दिल सबका जानते हैं,
कौन सच्चा भक्त पहचानते हैं,
सुख दुख हर पल में बन साथी,
श्री नाथ जी साथ निभाते हैं,
श्री श्याम शरण में जाकर के।

जब मार्ग भटक कोई जाता है,
ना उसके समझ कुछ आता है,
ऐसे में फिसलने से पहले,
देवा उसे संभाल के जाते हैं,
श्री श्याम शरण में जाकर के।

क्या सच है और क्या सपना है,
बस श्याम ही जग में अपना है,
जीवन के अंतिम दिन में आ,
प्रभु मुक्ति मार्ग दिखाते हैं,
श्री श्याम शरण में जाकर के।

श्री श्याम शरण में जाकर के,
जो सारा जीवन बिताते हैं,
क्या धन दौलत क्या यश वैभव,
वो सारे सुख यही पाते हैं,
श्री श्याम शरण में जाकर के।

श्री श्याम शरण में जाकर के,
जो सारा जीवन बिताते है,
क्या धन दौलत क्या यश वैभव,
वो सारे सुख यही पाते हैं,
श्री श्याम शरण में जाकर के।

श्री श्याम शरण में जाकर Shree Shyam Sharan Me Jakar Khatu Shyam Ji Bhajan - Swastika Mishra

इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों (Bhajan With Lyrics in Text) को भी देखें.
 
यह भी देखें You May Also Like 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post