कारे को लाल बनाय गई गोरी बरसाने
कारे से लाल बनाय गई रे,
गोरी बरसाने वारी,
बरसाने वारी,
गोरी बरसाने वारी।
छीन मुकुट सिर धरी चंद्रिका,
बिंदिया भाल लगाए गयी रे,
गोरी बरसाने वारी,
कारे से लाल बनाय गयी रे।
नाक बेसार गाल माय कांचुकी,
उपर से चूनर उड़ाय गयी रे,
गोरी बरसाने वारी,
कारे से लाल बनाय गयी रे।
नारी बनाय जोड़ के नाता,
उपर से ठेंगा दिखाय गयी रे,
गोरी बरसाने वारी,
कारे से लाल बनाय गयी रे।
नारायण मन,
फिर भी ना मानयो,
हस के कंठ लगाए गयी रे,
गोरी बरसाने वारी।
कारे से लाल बनाय गयी रे,
गोरी बरसाने वारी,
बरसाने वारी,
गोरी बरसाने वारी। कारे से लाल बनाय गई रे,
गोरी बरसाने वारी,
बरसाने वारी,
गोरी बरसाने वारी।
⭐Song : Kaare Se Laal Banaye Gayi Re Gori Barsane Wari
⭐Singer : Upasana Mehta
⭐Music: Binny Narang (9991980610)
⭐Video: Shalini Sharma (7015960610)
⭐Label : Upasana Mehta Bhajan
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं