तू प्रेम से दादा को बुलाले ये दर्शन दे जायेगा भजन

तू प्रेम से दादा को बुलाले ये दर्शन दे जायेगा भजन


तू प्रेम से दादा को बुलाए,
ये दर्शन दे जाएगा,
तू प्रीति ये उनसे लगाए,
ये प्रीति निभाएगा,
ये दर्शन दे जाएगा।

जहाँ पे सदा प्रेम बरसता है,
दादा उस घर में ही आता है,
होती जहाँ भैरव की कृपा,
स्वर्ग वो घर बन जाता है,
जो इसको अपना बनाए है,
ये उन भक्तों का हो जाता है,
जो दादा से रिश्ता बनाते हैं,
वो बिन मांगे सब पाते हैं,
तू नैनों में इसको बसाए,
ये दिल में उतर जाएगा,
ये दर्शन दे जाएगा।

ये धन दौलत न मांगे,
न प्रीति खजाने से,
स्वार्थ से जो भी पुकारे इसे,
ना आए किसी के बुलाने से,
कभी ये अभाव में न आए,
किसी के प्रभाव में न आए,
दिलबर जब भी ये आए,
ये भक्तों के भाव में ही आए,
तू भक्ति से दादा को रिझाए,
ये भावों में बह जाएगा,
ये दर्शन दे जाएगा।

तू प्रेम से दादा को बुलाए,
ये दर्शन दे जाएगा,
तू प्रीति ये उनसे लगाए,
ये प्रीति निभाएगा,
ये दर्शन दे जाएगा।



Tu prem se dada ko bulale | तू प्रेम से दादा को बुलाले | Shubham bhandari| #viral #song #love #music

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Singer : Shubham bhandari 
Lyrics : dilipji singh sisodiya (dilbar)
Dop : Edrish Ali 
V. editing : Aman Silawat
Category : Bheruji Bhajan
Sub Category : Hindi Bheruji Bhajan
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post