भोले बाबा मेरा प्यारा डमरुँ वाला
भोले बाबा मेरा प्यारा डमरुँ वाला लिरिक्स
भोले बाबा मेरा प्यारा डमरुँ वाला,गले मे डला नाग काला।
कानों में कुंडल सोहे माथे में चंद्रमा,
अनुपम है भोले तेरी मुखड़े की भंगिमा,
तीनों लोकों में तेरा बोल वाला,
गले मे डला नाग काला।
तेरी जटो से बहती गंगा की धारा,
पावन धरा को करके पापियों को तारा,
दानी तुझसा नहीं और कोई आला,
गले मे डला नाग काला।
नंदी सवारी करते भस्म रमाये,
हाथो में डमरू तेरे डम डम डमाये,
राजेंद्र सबका है नील कंठ वाला,
गले मे डला नाग काला।
भोले बाबा मेरा प्यारा डमरुँ वाला,
गले मे डला नाग काला।
भोले बाबा मेरा प्यार डमरू वाला..