दुल्हन बनी है तुलसा दुल्हन बनी है भजन

दुल्हन बनी है तुलसा दुल्हन बनी है भजन

आज दूल्हा बने शालिग्राम,
तुलसा दुल्हन बनी,
दुल्हन बनी है तुलसा,
दुल्हन बनी है।

आओ मेरी सखियों,
मुझे टीका पहना दो,
बिंदिया लगा के,
मुझे सुंदर सजा दो,
मांग भरेंगे शालिग्राम,
तुलसा दुल्हन बनी,
आज दूल्हा बने शालिग्राम,
तुलसा दुल्हन बनी।

आओ मेरी सखियों,
मुझे हरवा पहना दो,
नथनी पहनाकर मुझे,
सुंदर सजा दो,
माला पहनावे शालिग्राम,
तुलसा दुल्हन बनी,
आज दूल्हा बने शालिग्राम,
तुलसा दुल्हन बनी।

आओ मेरी सखियों,
मुझे मेहंदी लगा दो,
चूड़ियां पहना कर मुझे,
सुंदर सजा दो,
छल्ला पहनावे शालिग्राम,
तुलसा दुल्हन बनी,
आज दूल्हा बने शालिग्राम,
तुलसा दुल्हन बनी।

आओ मेरी सखियों,
मुझे पायल पहना दो,
महावर लगाकर मुझे,
सुंदर सजा दो,
संग संग नाचे शालिग्राम,
तुलसा दुल्हन बनी,
आज दूल्हा बने शालिग्राम,
तुलसा दुल्हन बनी।

आओ मेरी सखियों,
मुझे लहंगा पहना दो,
चुनरी उढा के मुझे,
सुंदर सजा दो,
घुंघटा उठामें शालिग्राम,
तुलसा दुल्हन बनी,
आज दूल्हा बने शालिग्राम,
तुलसा दुल्हन बनी।

बहुत सुन्दर तुलसा विवाह भजन !! दूल्हा शालिग्राम तुलसा बनी है दुल्हनिया !!

Song Info :-
◉ Title ▸Dulha Shaligram Tulsa Bani Re Dulhaniya
◉ Artist ▸Pallavi Narang
◉ Singer ▸Meenakshi Mukesh
◉ Music ▸Pardeep Panchal
◉ Lyrics & Composer ▸Traditional
◉ Editing ▸Utsav
◉ Label ▸Pallavi Narang Bhajan 

यह भजन भी देखिये
जय जय तुलसा जय जय राम भजन
सारे बोलो जी जय तुलसी जय श्याम
जय जय हो तुलसा महारानी भजन 

Next Post Previous Post