ओ गौरा के लाल गजानन आ जाना भजन

ओ गौरा के लाल गजानन आ जाना भजन

घर के अंदर भवन बनाया,
आय विराजो भगवान,
गजानन आ जाना,
ओ गौरा के लाल,
गजानन आ जाना।

आप भी आना संग,
भोले जी को लाना,
गौरा लाना साथ,
गजानन आ जाना,
ओ गौरा के लाल,
गजानन आ जाना।

आप भी आना संग,
हनुमत को लाना,
रिद्धि सिद्धि लाना साथ,
गजानन आ जाना,
ओ गौरा के लाल,
गजानन आ जाना।

केसर रोली का,
तिलक लगाया,
और फूलों के हार,
गजानन आ जाना,
ओ गौरा के लाल,
गजानन आ जाना।

माखन मिश्री का,
भोग लगाया,
और लड्डून भर थार,
गजानन आ जाना,
ओ गौरा के लाल,
गजानन आ जाना।

हम भक्तों की,
यही अरज है,
दर्शन दो दिनानाथ,
गजानन आ जाना है,
ओ गौरा के लाल,
गजानन आ जाना।

गणेश भजन || ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना || Shri Ganesh Bhajan || Oo Gora Ke Laal Gajanand Aa Jana
Title - Oo Gaura Ke Lal Gjanand Aa Jana 
Artist - Priyanka
Singer - Komal Gauri
Lyrics & Composer - Traditional
Music - Pardeep Panchal
Editing - Utsav
Label - Fine Digital Video
Copyright - Fine Digital Media
Special Thanks To All Team

घर में भव्य भवन सजाकर बुलाते हैं गजानन जी को, गौरा मां के लाल को विराजने का न्योता देते हैं। भोलेनाथ जी को साथ लाते हैं, गौरा को भी बुलाते हैं, हनुमत जी संग रिद्धि-सिद्धि को आमंत्रित करते हैं। केसर-रोली का तिलक चढ़ाते हैं, फूलों के हार पहनाते हैं। माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं, लड्डुओं से थाल भर देते हैं। साधकों की ये पुकार है, दर्शन दे दो दीनानाथ। 

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post