गणपति मोरे देवा घर में पधारो भजन

गणपति मोरे देवा घर में पधारो भजन

गणपति मोरे देवा,
घर में पधारो,
घर में पधारो देवा,
घर में पधारो,
सिद्धिविनायक गणपति देवा,
घर में पधारो,
गणपति मेरे देवा,
घर में पधारो।।

हे जग वंदन गौरी नंदन,
हम पानी, तुम चंदन,
बड़ी श्रद्धा से हम सब मिलकर,
करते हैं तेरा वंदन।
रिद्धि-सिद्धि संग लेके देवा,
घर में पधारो,
गणपति मेरे देवा,
घर में पधारो।।

बैठने को सिंहासन बनाया,
फूलों से उसे सजाया,
अबीर-गुलाल का तिलक लगाकर,
आनंदित मन हरसाया।
माता गौरा, पिता शंकर के संग,
घर में पधारो,
गणपति मेरे देवा,
घर में पधारो।।

मोदक लड्डू भोग लगाकर,
अपने शीश नमाऊं,
कृपा हम पर बरसा दो देवा,
तेरा आशीष मैं पाऊं।
करके मूष की सवारी,
गणपति जी पधारो,
गणपति मेरे देवा,
घर में पधारो।।

गणपति मोरे देवा,
घर में पधारो,
घर में पधारो देवा,
घर में पधारो,
सिद्धिविनायक गणपति देवा,
घर में पधारो,
गणपति मेरे देवा,
घर में पधारो।।


Ghar Mein Padharo Gajanan Ji | घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो | Ganesh Ji Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 


यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post