तेरा जगराता करवा देऊ रे
तेरा जगराता करवा देऊ रे,
आजा पितृ देवता,
आजा पितृ देवता घर में,
आजा पितृ देवता,
तेरा जगराता करवा देऊ रे,
आजा पितृ देवता।
चन्दन का पाटा बनवाऊ,
पांचो कपड़े तेरे मँगाऊं,
थारा पाटा में भरवा देऊ रे,
आजा पितृ देवता।
फूलो का गजरा मँगवाऊ,
पातड़ी सोने की घड़ाऊ
थाने पाटा पे पहरा देऊ रे,
आजा पितृ देवता।
कर मनुहार में तुम्हे बुलाऊ,
आजा रे तेरे लाड लडाऊ,
थारी घी की ज्योत जला देऊ रे,
आजा पितृ देवता।
चौदस की तेरी रात जगाऊं,
मावस को मैं भोग लगाऊं,
संकट घर के सारे हर ले रे,
आजा पितृ देवता।
Watch पितृ देवता भजन : तेरा जगराता करवा देऊ रे आजा पितृ देवता #pitra bhajan #devta bhajan
Latest Newest Bhajans Complete Lyrics in Hindi (New Bhajan)