नंदरानी तेरो लाला जबर भयो रे भजन

नंदरानी तेरो लाला जबर भयो रे भजन

नंदरानी तेरो लाला जबर भयो रे,
नंदरानी तेरो लाला जबर भयो रे,
महारानी तेरो लाला जबर भयो रे।
मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे।

मुस्कान याकी लगे प्यारी प्यारी,
पागल भयी यहाँ के सगरी ब्रजनारी,
याकी बंसी पे जियरा अटक गयो रे,
नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे।

पनघट पे आके करे जोर जोरी,
चुपके से आके करे चित चोरी,
मैया हल्ला मचो तो सटक गयो री,
नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे।

घर घर में आकर के माखन चुरावे,
खावे सो खावे जमी पे गिरावे,
याको रोकबो हमारो खटक गयो री,
नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे।

मैं तो दुखारी गरीब की मारी,
जोर नहीं चलो तो दीन्ही रे गारी,
मैया पैया कन्हैया चटक गयो री।

नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे,
मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे,
नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे,
मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे।

Nandrani Tero Lala Jabar Bhayo Re |नंदरानी तेरो लाला जबर भयो रे | Thakur ji | Bhajaneffect 

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post