चिट्ठी देवों के नाम लिख दो मेरा सबको भजन
चिट्ठी देवों के नाम लिख दो मेरा सबको प्रणाम भजन
चिट्ठी देवों के नाम लिख दो,मेरा सब को प्रणाम लिख दो,
चिट्ठी देवों के नाम लिख दो,
मेरा सब को प्रणाम लिख दो।
पहला नाम गणपत का लिख दो,
संग में रिद्धि सिद्धि लिख दो,
नीचे शुभ और लाभ लिख दो,
मेरा सब को प्रणाम लिख दो।
दूजा नाम ब्रह्मा का लिख दो,
संग में ब्रह्माणी का लिख दो,
नीचे सृष्टि के रचईता लिख दो,
मेरा सब को प्रणाम लिख दो।
तीजा नाम विष्णु का लिख दो,
संग में लक्ष्मी जी का लिख दो,
नीचे संखौ के बजैया लिख दो,
मेरा सब को प्रणाम लिख दो।
चौथा नाम भोले का लिख दो,
संग में गोरा जी का लिख दो,
नीचे डमरु के बजैया लिख दो,
मेरा सब को प्रणाम लिख दो।
पांचवा नाम श्री राम जी का लिख दो,
संग में सीता जी का दिखा दो,
नीचे धनुष के चलेया लिख दो,
मेरा सब को प्रणाम लिख दो।
छठवां नाम कान्हा का लिख दो,
संग में राधा जी का लिख दो,
नीचे मुरली के बजैया लिख दो,
मेरा सब को प्रणाम लिख दो।
चिट्ठी देवों के नाम लिख दो मेरा सबको प्रणाम - Chithi Devo Ke Nam | मेरा सबको प्रणाम शाम भजन | #कृष्ण
देवताओं को चिट्ठी लिखो, प्रणाम भेज दो दिल से। गणपत जी सबसे ऊपर, रिद्धि-सिद्धि उनके संग, शुभ-लाभ की बरकत मिले। ब्रह्मा जी दूजे, ब्रह्माणी पास, सृष्टि रचने वाले का आशीर्वाद हो। विष्णु जी तीजे नंबर पर, लक्ष्मी जी सहित, संकट हरने वाले का साथ पाओ। भोलेनाथ जी चौथे, गौरी मां संग, डमरू की धुन से जीवन नाचे। राम जी पांचवें, सीता जी के पास, धनुष चलाकर रक्षा करें। कान्हा जी छठे, राधा जी सहारा, मुरली की तान से मन रीझे।
ये प्रणाम सबको जोड़ देता है, जीवन में खुशहाली भर आती है। नाम लिखते ही आशीर्वाद की वर्षा होती है। हमें सिखाते हैं कि सादगी से पुकारो, सब सुन लेते हैं। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री गणेश जी की। जय श्री ब्रह्मा जी की। जय श्री विष्णु जी की। जय भोलेनाथ जी की। जय श्री राम जी की। जय श्री कृष्ण जी की।
यह भजन भी देखिये
श्याम तेरी मूरत मोहिनी खींचे मन तेरी ओर
मुझे बांसुरी के कान्हा लिरिक्स
रातिजगो मान लिज्यो घरका को पितर