ध्यान मैया जी के चरणों में लगाले भजन
ध्यान मैया जी के चरणों में लगाले भजन
झूठी दुनिया से मन को हटाले,ध्यान मैया जी के चरणों में लगाले,
नसीबा तेरा जाग जायेगा,
नसीबा तेरा जाग जायेगा।
सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,
मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का।
रहोगे दूर चरणों से तो,
खोना ही खोना,
वहां पीतल ही पीतल है,
यहाँ सोना ही सोना है,
नसीबा जगाना है तो,
माँ के चरणों की शरण में आओ,
और बोलो जय माता दी,
झूठे संसार का तो,
चलन अनोखा है,
पग पग मिले यहाँ,
धोखा ही धोखा है,
पग पग मिले यहाँ,
धोखा ही धोखा है,
मान जाएगी तू मैया को मनाले,
ज्योत माँ की तू प्रेम से जगा ले,
नसीबा तेरा जाग जायेगा,
लख्या नसीबा तेरा जाग जायेगा।
सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,
मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का।
माल तेरे पास है तो,
माल तेरा खायेंगे,
हुआ जो ख़तम तो,
नजर नही आयेंगे,
हुआ जो ख़तम तो,
नजर नही आयेंगे,
महामाई को तू अपना बना ले,
प्यार माँ का अनूठा है तू पाले,
नसीबा तेरा जाग जायेगा,
ओये भक्ता नसीबा,
तेरा जाग जायेगा।
सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,
मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का।
शेरावाली मैया मेरी,
ममता की खान है,
भक्तो को प्यार देती,
बड़ी ही महान है,
भक्तो को प्यार देती,
बड़ी ही महान है,
हाथ इनका तू सर पे धरा ले,
काम फिर चाहे कुछ भी करा ले,
नसीबा तेरा जाग जायेगा,
ओये लख्या नसीबा,
तेरा जाग जायेगा।
सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,
मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का।
श्यामसुन्दर मैया,
तेरे चरणों का दीवाना है,
सारा जग झूठा,
सच्चा तेरा माँ ठिकाना है,
सारा जग झूठा,
सच्चा तेरा माँ ठिकाना है,
मातृदत लो चरणों में लगा ले,
लख्खा बिगड़ी हुई को बनाले,
नसीबा तेरा जाग जायेगा,
ओये लख्या नसीबा,
तेरा जाग जायेगा।
सच्चा है दरबार यहाँ माँ अम्बे का,
मिलता है प्यार यहाँ जगदम्बे का।
Jhuthi Duniya Se Man Ko Hata Le [Full Song] Beta Bulaye
यह भजन भी देखिये