हाथ जोड़ के करूं भवानी मातारानी भजन
हाथ जोड़ के करूं भवानी मातारानी भजन
हाथ जोड़ के करूं भवानी,
इतनी सी अरदास,
एक बार तू हमको रख ले,
इन चरणों के पास,
हाथ जोड़ के करूं भवानी,
इतनी सी अरदास,
जय हो भवानी,
जय हो भवानी,
जय हो भवानी,
जय हो तेरी।
पूजा विधि कोई मंत्र न जानू,
न जानू तप ध्यान,
जय माता दी बोल बोल के,
करुं सदा गुणगान,
तेरे नाम ही लिख दी मैंने,
अपनी हर एक सांस,
एक बार तू हमको रख ले,
इन चरणों के पास,
हाथ जोड़ के करूं भवानी,
इतनी सी अरदास।
भूल के सारी दुनियादारी,
तेरा ध्यान लगाते हैं,
टूटी फूटी वाणी लेकर,
तेरी महिमा गाते हैं,
सुनेगी तू फरियाद हमारी,
हमको है विश्वास,
एक बार तू हमको रख ले,
इन चरणों के पास,
हाथ जोड़ के करूं भवानी,
इतनी सी अरदास।
अपने भक्त दीवानों को तू,
अपने द्वार बुलाती है,
पल में सबकी झोली भरती,
सारे कष्ट मिटाती है,
सारे जगत की पालनहारी,
कण कण है तेरा वास,
एक बार तू हमको रख ले,
इन चरणों के पास,
हाथ जोड़ के करूं भवानी,
इतनी सी अरदास।
हाथ जोड़ के करूँ भवानी | Haath Jod Ke Karoon Bhawani | Mata Song | Mata Bhajan | Mata Rani Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Lyrics: Devendra Rana
Music: Samuel Paul
Music Label: Wings Music
© & ℗ Wings Entertainment Ltd
जब मन थक जाता है और सारी दुनिया से ऊब लगने लगती है, तब हाथ जोड़कर बस एक छोटी सी अरदास निकलती है। भवानी माँ, हमें अपने चरणों के पास रख ले। पूजा का कोई विधि-विधान नहीं आता, मंत्र-तप का ज्ञान नहीं है, फिर भी जय माता दी बोलते हुए तेरे नाम की हर सांस में बस तेरा ही गुणगान करते रहते हैं।
दुनिया की सारी भाग-दौड़ भूलकर टूटी-फूटी वाणी से तेरी महिमा गाते हैं। दिल को पूरा विश्वास है कि तू हमारी फरियाद जरूर सुनेगी। अपने दीवानों को पल भर में द्वार पर बुला लेती है, झोली भर देती है और सारे कष्ट मिटा देती है। कण-कण में तेरा वास है, तू जगत की पालनहारी है। बस एक बार चरणों में जगह दे दे, तो सारा जीवन सार्थक हो जाए।
जय श्री भवानी माँ जी की। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे।
यह भजन भी देखिये
तू वतन हमारा है हमें जान से प्यारा है
गणराजा करेंगें उपकार हो जायेगा भजन
जपूं ॐ नमः शिवाय लिरिक्स
