शीलवन्त सबसे बड़ा सब रतनन की खान मीनिंग
शीलवन्त सबसे बड़ा, सब रतनन की खान।
तीन लोक की सम्पदा, रही शील में आन॥
Sheelvant Sabase Bada, Sab Ratanan Ki Khan,
Teen Lok ki Sampada, Rahi Sheel Me Aan.
शीलवन्त सबसे बड़ा सब रतनन की खान शब्दार्थ
- शीलवन्त : शांत और शीतलता, धैर्य आदि के गुण।
- सबसे बड़ा : सबसे सर्वोच्च है।
- सब : समस्त।
- रतनन : रत्नों की (कीमती पत्थर )
- खान : भंडार।
- तीन लोक : तीनों लोक, पृथ्वी लोक, नरक लोक और स्वर्ग लोक।
- सम्पदा : वैभव, धन दौलत।
- रही शील : धैर्य और शीतलता में।
- आन : आ गई है।
शीलवन्त सबसे बड़ा सब रतनन की खान हिंदी मीनिंग
व्यक्ति के व्यवहार में शील और शीतलता होनी चाहिए। शीलवंत स्वभाव सभी रत्नों से भी बड़ा होता है और यह सभी रत्नों की खान (भण्डार ) के समान है। शीतल और शांत व्यक्ति (शीलवंत) को ऐसा समझना चाहिये जैसे की उसके पास तीनों लोक ( पृथ्वी लोक, नरक लोक और स्वर्ग लोक) की कुल सम्पदा है। "शीलवन्त सबसे बड़ा धन होता है, जिसका मूल्य सभी रत्नों से अधिक होता है। यह गुण व्यक्ति के शांत और धैर्यवान चरित्र को दर्शाता है, जो सबसे बड़ी समृद्धि है। जिसका मन शांत होता है और जो शीलता में स्थिर रहता है, वह सबसे बड़ा है। इन गुणों का मूल्य तीनों लोकों से भी अधिक होता है, क्योंकि ये आत्मा की शीतलता को प्रकट करते हैं। आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
|
Author - Saroj Jangir
दैनिक रोचक विषयों पर में 20 वर्षों के अनुभव के साथ, मैं कबीर के दोहों को अर्थ सहित, कबीर भजन, आदि को सांझा करती हूँ, मेरे इस ब्लॉग पर। मेरे लेखों का उद्देश्य सामान्य जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाना है। मैंने अपने करियर में कई विषयों पर गहन शोध और लेखन किया है, जिनमें जीवन शैली और सकारात्मक सोच के साथ वास्तु भी शामिल है....अधिक पढ़ें।
|