रंगों की बहार आई लखदातार भजन

रंगों की बहार आई लखदातार भजन


रंगों की बहार आई लखदाता,
बैठे सूरत बना के क्यों भोली,
निकलो मंदिर से,
खेलूँगा श्याम होली,
निकलो मंदिर से,
खेलूँगा श्याम होली,

फागुन का मौसम आया,
रंग भरी है खुशियाँ लाया,
धरती ने ली अंगड़ाई,
है प्रेम गगन पे छाया,
आए भक्त तेरे रंगों से भर झोली,
निकलो मंदिर से,
खेलूँगा श्याम होली,

आ गए प्रेमी खाटू में,
हर ओर है मचा धमाल,
काले~काले गालों को,
तेरे कर जाएंगे लाल,
तेरे भक्तों की बाबा आ गई टोली,
निकलो मंदिर से,
खेलूँगा श्याम होली,

होली में मगन हो मन,
चरणों से लगे लगन,
कहीं ढोल नगाड़ा बाजे,
कहीं बाज रही है चंग,
बेधड़क उड़ते रंग है अबीर रोली,
निकलो मंदिर से,
खेलूँगा श्याम होली,

रंगों की बहार आई लखदाता,
बैठे सूरत बना के क्यों भोली,
निकलो मंदिर से,
खेलूँगा श्याम होली,
निकलो मंदिर से,
खेलूँगा श्याम होली।



Rango ki Bahar Aayi Lakhadatar | Khatu Shyam Fagun Ekadashi Special Bhajan |Lakhbir singh lakha |JMD

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Titel: Rango ki Bahar Aayi Lakhadatar
Singer: Lakhbir singh lakha
Tune & Lyrics : Pappu Bedharak
Music Arranger : Sandipan Ganguly (Bublu)
Audio Recording : Studio JMD Sounds (Kolkata)
Recodist : Sudip
Camera : Anil Rajak
Edit Video : Ghanshyam Patodiya
Category : Devotional Song
Music :- JMD Bhakti Sagar
 
फागुन की होली में खाटू के श्याम बाबा की लीला अनोखी है। रंगों की बहार छा जाती है, हर तरफ प्रेम और उल्लास फैल जाता है। साधक का मन उनके चरणों में लग जाता है, झोली रंगों और खुशियों से भर जाती है। भक्त खाटू धाम में इकट्ठा होकर धमाल मचाते हैं, अबीर-गुलाल उड़ाते हैं, ढोल-नगाड़े और चंग की थाप पर नाचते हैं। श्याम बाबा को बुलावा देते हैं कि मंदिर से निकल आओ, होली खेलो, अपने भक्तों के साथ रंग बिरंगे हो जाओ। यह समय है जब दुख दूर हो जाते हैं, प्रेम का रंग सबके गालों पर चढ़ जाता है और हर कोई उनके दर्शन से मगन हो उठता है। 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post