बरसाना मिल गया है मुझे और क्या कमी है भजन

बरसाना मिल गया है मुझे और क्या कमी है भजन


बरसाना मिल गया है,
मुझे और क्या कमी है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीन है,
बरसाना मिल गया है,
मुझे और क्या कमी है।

जिस दिन से ब्रज की रज को,
मस्तक पर लगाया है,
मेरे साथ साथ रहता,
मेरी लाड़ली का साया,
ऐसा लगे ना मेरे,
इन पैरों तले जमीं है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीन है,
बरसाना मिल गया है,
मुझे और क्या कमी है।

संतों का स्पर्श पाकर,
मुझे छू गई हवाएँ,
महलों का कोना कोना,
मुझे दिल से दे दुआएँ,
नस नस में अब तो मेरी,
तेरी छवि रमी है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीन है,
बरसाना मिल गया है,
मुझे और क्या कमी है।

सेतु बनाया जिसने,
राधा नाम के मैं वारि,
मेरी सोच से परे थी,
श्यामा तेरी अटारी,
राधा नाम के सहारे,
त्रिलोकी ये थमी है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीन है,
बरसाना मिल गया है,
मुझे और क्या कमी है।

मेरी रूह का हाल जाने,
गेहवर की ये लताएँ,
भीतर क्या चल रहा है,
ये हरिदासी क्या बताएँ,
इक प्रेम का है तूफाँ,
इन आँखों में जो नमी है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीन है,
बरसाना मिल गया है,
मुझे और क्या कमी है।

बरसाना मिल गया है,
मुझे और क्या कमी है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीन है,
बरसाना मिल गया है,
मुझे और क्या कमी है।



आप भी पूरे विश्वास के साथ कहिये - श्री जी भी तो मिलेंगी हमको तो ये यकीन है | Barsana Mil Gaya Hai

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
☛ Video Name: आप भी पूरे विश्वास के साथ कहिये - श्री जी भी तो मिलेंगी हमको तो ये यकीन है
☛ Singer Name: बृज रस अनुरागी पूनम दीदी (Sadhvi Purnima Ji)

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post