ये पर्व पर्युषण मनाओ रे पर्व की महिमा भजन

ये पर्व पर्युषण मनाओ रे पर्व की महिमा भजन


पर्व पर्युषण द्वार पे आया,
अंतर मन से वधाइयाँ रे,
श्रद्धा भक्ति प्रेम सहित,
ये पर्व पर्युषण मनाओ रे,
पर्व की महिमा गाओ रे।

आठ दिनों का पर्व सुहाना,
पर्युषण कहलाता है,
जीओ और जीने दो का,
सिद्धांत हमें सिखलाता है,
प्रभु वीर की राह पे चलकर,
जीवन धन्य बनाओ रे,
श्रद्धा भक्ति प्रेम सहित,
ये पर्व पर्युषण मनाओ रे,
पर्व की महिमा गाओ रे।

पूजा भक्ति त्याग तप का,
यह त्योहार निराला है,
कहती है ये जिन वाणी ये,
कर्म खपाने वाला है,
दिल में बसाकर महापर्व को,
मोक्ष पद को पाओ रे,
श्रद्धा भक्ति प्रेम सहित,
ये पर्व पर्युषण मनाओ रे,
पर्व की महिमा गाओ रे।

संवत्सरी प्रतिक्रमण करके,
क्षमा खामणा करते हैं,
क्षमावान बनकर के जग में,
मैत्री भाव से रहते हैं,
दिलबर हम संतान वीर की,
मिलकर पर्व मनाओ रे,
श्रद्धा भक्ति प्रेम सहित,
ये पर्व पर्युषण मनाओ रे,
पर्व की महिमा गाओ रे।

पर्व पर्युषण द्वार पे आया,
अंतर मन से वधाइयाँ रे,
श्रद्धा भक्ति प्रेम सहित,
ये पर्व पर्युषण मनाओ रे,
पर्व की महिमा गाओ रे।



PRAV PARUSHAN MANO RE # पर्व प्रयुषण मनाओ रे # जैन भक्ति गीत

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


SHREE JIN MONOGY SURI JI M. S.
KA ASHIRWAD
PRARNA - MUNI NAYGY SAGER M.S.
TITEL - PRAV PARUSHAN MANO RE
SINGER - DILIP SINGH SISIDIYA DILBAR
CO , SINGER - MAHESH CHANDRWAT
WRITER - DILIP SINGH SISODIYA DILBAR
MUSIC -. KUSHAL PANDIT
VIDEO - SANDEEP SINGH SISODIYA
RECORDING - BHGYA LAKSHMI SOUND
ASHOK JI RANGI , ASHOK JOGAWAT
CON . 9983383437
PRJANT - DILBAR GROUP NAGDA
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post