भोले बाबा तुमसे धरती का सोलह श्रृंगार भजन

भोले बाबा तुमसे धरती का सोलह श्रृंगार भजन

भोले बाबा तुमसे धरती का सोलह श्रृंगार,
चले आना अबकी गंगा की धारा के साथ,
भोले बाबा तुमसे धरती का सोलह श्रृंगार,
चले आना अबकी गंगा की धारा के साथ,
चले आना अबकी गंगा की धारा के साथ।

जानू ना कैसी प्रीत शंभू तुझसे लग रही,
जानू ना कैसी प्रीत शंभू तुझसे लग रही,
आती जाती सांस तेरा नाम ले रही,
हम करते हैं प्रार्थना शंभू जोड़ दोनों हाथ,
चले आना अबकी गंगा की धारा के साथ,
चले आना अबकी गंगा की धारा के साथ।

रटत शंभू जपत शंभू शिव ही शिव हैं समाये,
ओर शंभू छोर शंभू सत्य बस है शिवाये,
रटत शंभू जपत शंभू शिव ही शिव है समाये,
ओर शंभू छोर शंभू सत्य बस हैं शिवाये।

माया है तेरी तू ही जाने खेल तू ही रचाये,
माया है तेरी तू ही जाने खेल तू ही रचाये,
हम तो शंभू भूल दुनिया तेरी शरण में आये,
लाना गौरा और संग लाना नंदी भी साथ,
चले आना अबकी गंगा की धारा के साथ,
चले आना अबकी गंगा की धारा के साथ।

आदि अनंत के ज्ञाता करते कण कण में वास,
आदि अनंत के ज्ञाता करते कण कण में वास,
हर लो शंभू कष्ट मेरे तुम्हें समर्पित सांस,
भोले बाबा मेरी विनती को कर लो स्वीकार,
चले आना अबकी गंगा की धारा के साथ,
चले आना अबकी गंगा की धारा के साथ।


#सावन #स्पेशल | Solah Shringar | A-Jay M | Full Official 4k Video | Latest Shiv Bhajan 2023 
 
Singer - A-Jay M 
Music Composer - A-Jay M
Lyrics - Yogesh Dubey 
Music Producer - Abhishek Mahavir
Mix & Mastered - Roop Mahanta ( Roop Mahanta Studios, Andheri West )
Vocal Recorded - Rishit Chauhan
 
 
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन (होम पेज ) देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन (भजन केटेगरी) खोजे

Next Post Previous Post