देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ लिरिक्स Dena Ho To Dijiye Bhajan Lyrics

देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ लिरिक्स Dena Ho To Dijiye Bhajan Lyrics



Latest Bhajan Lyrics


देना हो तो दीजिए,
जन्म जन्म का साथ,
अब तो कृपा कर दीजिए,
जनम जनम का साथ,
मेरे सर पर रख बनवारी,
अपने दोनों यह हाथ।

देने वाले श्याम प्रभु से,
धन और दौलत क्या मांगे,
श्याम प्रभु से मांगे तो फिर,
नाम और इज्ज़त क्या मांगे,
मेरे जीवन में अब कर दे,
तू कृपा की बरसात।

श्याम तेरे चरणों की धूलि,
धन दौलत से महंगी है,
एक नजर कृपा की बाबा,
नाम इज्ज़त से महंगी है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूं सेवा तेरी दिन रात।

झुलस रहें हैं गम की धुप में,
प्यार की छैयां कर दे तू,
बिन मांझी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू,
मेरा रास्ता रौशन कर दे,
छायी अन्धियारी रात।

सुना है हमने शरणागत को,
अपने गले लगाते हो,
ऐसा हमने क्या मांगा,
जो देने से घबराते हो,
चाहे जैसे रख बनवारी,
बस होती रहे मुलाक़ात।


देना हो तो दीजिये जनम जनम का साथ | Dena Ho To Dijiye Janam Janam Ka Saath | Krishna Bhajan 2024

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन (होम पेज ) देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन (भजन केटेगरी) खोजे

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url