भोलेनाथ है औघड़दानी बाबा डमरू वाले

भोलेनाथ है औघड़दानी बाबा डमरू वाले

भोलेनाथ हैं औघड़दानी,
बाबा डमरू वाले,
बम मस्ती में गा ले,
बम बम बम मस्ती में गा ले।।

नाम भी भोला, मन का भी भोला,
ऐसा भोला भाला,
अवगुण सब खुद लिए हैं बाबा,
गुण सबको दे डाला,
कुछ ना चाहिए भोलेनाथ को,
एक लोटा जल का चढ़ा ले,
बम मस्ती में गा ले,
बम बम बम मस्ती में गा ले।।

सारी दुनिया घूम ले पगले,
ऐसा ना देव निराला,
देवों का है देव ये सबका,
महादेव मतवाला,
भांग धतूरा बेलपत्र से,
राज़ी हैं काशी वाले,
बम मस्ती में गा ले,
बम बम बम मस्ती में गा ले।।

अंधा, निर्धन, कोढ़ी, बाँझन,
जो भी है दर पे आवे,
सबके मन की सबको देते,
मनचाहा वर पावे,
एक बार तू मन से रे प्यारे,
बम जयकार लगा ले,
बम मस्ती में गा ले,
बम बम बम मस्ती में गा ले।।

पार्वती संग भोला विराजे,
गोद में है गणनायक,
नन्दी ऊपर करे सवारी,
देवों का महानायक,
ॐ नमः शिवाय में ‘मोहता’,
डुबकी ज़रा लगा ले,
बम मस्ती में गा ले,
बम बम बम मस्ती में गा ले।।

भोलेनाथ हैं औघड़दानी,
बाबा डमरू वाले,
बम मस्ती में गा ले,
बम बम बम मस्ती में गा ले।।


OGHARDANI || औघरदानी || AASTHA BANSAL || SAWAN SPECIAL || SCI BHAJAN OFFICIAL

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 


यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post