हे राजा राम तेरी आरती उतारूं भजन
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं भजन
आरती उतारूं प्यारे तुमको मनाऊं,
अवध बिहारी तेरी आरती उतारूं,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं।
कनक सिहासन रजत जोड़ी,
दशरथ नंदन जनक किशोरी,
युगल छबि को सदा निहारूं,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं।
बाम भाग शोभित जग जननी,
चरण बिराजत है सुत अंजनी,
उन चरणों को सदा पखारूं,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं।
आरती हनुमत के मन भाये,
राम कथा नित शिव जी गाये,
राम कथा हृदय में उतारूं,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं।
चरणों से निकली गंगा प्यारी,
वंदन करती दुनिया सारी,
उन चरणों में शीश नवाऊं,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं।
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं,
आरती उतारूं प्यारे तुमको मनाऊं,
अवध बिहारी तेरी आरती उतारूं,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं।
Ram Mandir Special Aarti - हे राजा राम तेरी आरती उतारू |Hey Raja Ram Teri Aarti Utaru|राम मंदिर आरती
⭐Song : Hey Raja Ram Teri Aarti Utaru
⭐Singer : Upasana Mehta
⭐Lyrics :
⭐Music: Binny Narang (9991980610)
⭐Video: Shalini Sharma (7015960610)
⭐Label : Upasana Mehta Bhajan
⭐Producer: Bhakti Sadhna (9466651081)
राजा राम की आरती उतारते हैं कनक सिंहासन पर विराजे, दशरथ नंदन जनक किशोरी संग। युगल छबी निहारते रहें मन में, बाम भाग शोभित जग जननी चरणों में अंजनी सुत। हनुमत को भाये ये आरती, शिव जी गाते राम कथा नित। साधकों को इश्वर का आशीर्वाद आरती से मिलता है, जैसे दीपक अंधेरा मिटा दे हर ओर।
चरणों से गंगा प्यारी निकली, दुनिया वंदन करती सारी। शीश नवाएँ उन चरणों में, अवध बिहारी को मनाएँ प्यार से। हृदय में उतर आए राम कथा, जीवन भर साथ निभाएँ। जैसे कोई अपना घर सजाए, वैसे मन रोशन हो जाए। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री राम जी! जय श्री सीता जी! जय श्री हनुमान जी!
यह भजन भी देखिये
जेहड़े वेळे मेरे रामजी ओणगे राम भजन
राम का प्यारा अपनों से हारा भजन
जय राम सदा सुखधाम हरे
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।