नर तेरा चोला रतन अमोला र्व्यथा खोवै मत ना

नर तेरा चोला रतन अमोला र्व्यथा खोवै मत ना


नर तेरा चोला रतन अमोला,
व्यर्थ ना खोवै मत ना,
व्यर्थ ना खोवै मत ना रे,
जिंदगी खोवै मत न्या।

तनै देह मिली सै नर की,
भक्ति कर ले नै उस हर की,
शुद्ध-बुद्ध भूल गया उस घर की,
रे व्यर्थ सोवै मत न्या।
नर तेरा चोला रतन अमोला,
व्यर्थ ना खोवै मत ना।

या सै पिछले जनम की करणी,
या तनै खुद ही पड़ेगी भरणी,
या हे वेद-शास्त्र नै वरणी रे,
व्यर्थ रोवै मत न्या।
नर तेरा चोला रतन अमोला,
व्यर्थ ना खोवै मत ना।

देखे ऋषि-मुनि तप कर में,
फस गए माया के चक्र में,
किश्ती आन फसी मझधार में,
रे तूं आप डुबोवै मत न्या।
नर तेरा चोला रतन अमोला,
व्यर्थ ना खोवै मत ना।

गठड़ी बाँध, कमर हो तगड़ा,
मिट ज्या जनम-मरण का झगड़ा,
लाले राम नाम का रगड़ा रे,
कायर होवै मत न्या।
नर तेरा चोला रतन अमोला,
व्यर्थ ना खोवै मत ना।

नर तेरा चोला रतन अमोला,
व्यर्थ ना खोवै मत ना,
व्यर्थ ना खोवै मत ना रे,
जिंदगी खोवै मत न्या।


नर तेरा चोला रतन अमोला # भगत रामनिवास जी के चेले # सुमित क्लानौर का # 2021 नया भजन # Desi RK

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
यह मानव शरीर अनमोल रत्न है, इसे व्यर्थ न गँवाने की सीख है। इस देह को पाकर ईश्वर की भक्ति में मन लगाना चाहिए, न कि सांसारिक माया में उलझकर सत्य को भूल जाना चाहिए। पिछले जन्मों के कर्मों का फल इस जीवन में भोगना पड़ता है, और वेद-शास्त्र भी यही सिखाते हैं। व्यर्थ रोने से कुछ नहीं मिलता, बल्कि मन को भक्ति और सत्कर्म में लगाना चाहिए। ऋषि-मुनि भी माया के चक्कर में फँस गए, और जीवन की नाव मझधार में अटक गई। इसलिए स्वयं को माया में न डुबाने की प्रेरणा है। कमर कसकर, राम के नाम का जाप करते हुए, जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति पाई जा सकती है। कायरता छोड़कर साहस के साथ भक्ति का मार्ग अपनाना ही जीवन का सच्चा उद्देश्य है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post