होवे अमृत की बरसात नाचो रे ले हाथों में हाथ भजन

होवे अमृत की बरसात नाचो रे ले हाथों में हाथ भजन

आई आई दादी आई,
देखो बाज उठी शहनाई,
होवे अमृत की बरसात,
नाचो रे ले हाथों में हाथ।

सजा दरबार है प्यारा,
हूं सिंगार है न्यारा,
लगाओ जय जयकारा,
हो दादी का।

झूमो सारे लोग लुगाई,
बांटो मेवे और मिठाई,
होवे अमृत की बरसात,
नाचो रे ले हाथों में हाथ।

कृपा का भाव संजोती,
जली है पावन ज्योति,
मिलेंगे हीरे मोती,
आशीर्वाद के।

आई मंगल घड़ियां आई,
मां ने ममता खूब लुटाई,
होवे अमृत की बरसात,
नाचो रे ले हाथों में हाथ।

दादी की नजर उतारो,
नून राय तो वारो,
कोई नारियल पधारो,
मां के स्वागत में।

गावे चोखाणी बधाई,
दादी दर्शन देने आई,
होवे अमृत की बरसात,
नाचो रे ले हाथों में हाथ।


Bhadi Mawas 2022 | Amrit Ki Barsaat | अमृत की बरसात | New Rani Sati Dadi Bhajan | Payal Agarwal

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post