संवत्सरी का शुभ दिन है ये आओ करले क्षमापना

संवत्सरी का शुभ दिन है ये आओ करले क्षमापना


संवत्सरी का शुभ दिन है ये,
आओ कर ले क्षमापना,
मैत्री भाव की भावना रखकर,
करो क्षमा खामणा,
दिल में हो यही भावना,
हम करते हैं ये कामना,
संवत्सरी का शुभ दिन है यह,
आओ कर ले क्षमापना।

शुद्ध मन से ये पर्व मनाकर,
निर्मल कर लो आत्मा,
राग द्वेष को त्यागे हम,
जीवन में होंगी खुशियाँ,
मन वचन और काया से,
करो क्षमा खामणा,
दिल में हो यही भावना,
हम करते हैं ये कामना।

त्याग तपस्या प्रभु भक्ति का,
पर्व है ये सुहावना,
संवत्सरी पर दिल से करना,
छोटे बड़े से क्षमापना,
वैर भाव न हो किसी से,
करो प्रभु से ये प्रार्थना,
दिल में हो यही भावना,
हम करते हैं ये कामना।

मानव भव अनमोल है,
बड़े भाग्य से मिलता है,
पुण्यशाली है वो दिलबर,
जैन कुल जिन्हें मिलता है,
एक यही अभिलाषा मेरी,
माँगूँ दिल से क्षमापना,
दिल में हो यही भावना,
हम करते हैं ये कामना।

संवत्सरी का शुभ दिन है ये,
आओ कर ले क्षमापना,
मैत्री भाव की भावना रखकर,
करो क्षमा खामणा,
दिल में हो यही भावना,
हम करते हैं ये कामना,
संवत्सरी का शुभ दिन है यह,
आओ कर ले क्षमापना।



Samvatsari Ka Shubh Din || Paryushan Song || क्षमायाचना पर्व || Jain Song || Abhilashaa Banthia

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Singer : Abhilashaa banthia
Lyrics : Dilip Ji Sisodia
Music : Nikhil Bisht, Pushpak (Zero Db Station) 
Video : Aryan Ranka (9636813728)
 
Song: Prabhu Ka Jisne Bharosa Kiya
Singer: Kumar Deepak
Music: SP Chatterjee
Lyricist Binnu JI:
Video: Shyam Creations 
Category: HIndi Devotional (Shyam Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post