नही चाहिये दील दुखाना किसी का भजन

नही चाहिये दील दुखाना किसी का भजन


नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का,
सदा ना रहा है सदा ना रहेगा,
सदा ना रहा है सदा ना रहेगा,
जमाना किसी का,
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का।

आएगा बुलावा तो जाना पड़ेगा,
सर तुझको आखिर झुकाना पड़ेगा,
वहाँ ना चलेगा बहाना किसी का,
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का।

शोहरत तुम्हारी बह जायेगी ये,
दौलत यहीं पर रह जायेगी ये,
नहीं साथ जाता खजाना किसी का,
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का।

पहले तो तुम अपने आप को सम्भालो,
हक नहीं तुमको बुराई औरों में निकालो,
बुरा है बुरा जग में बताना किसी का,
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का।

दुनिया का गुलशन सदा ही रहेगा,
ये जहाँ में लगा ही रहेगा,
आना किसी का जग में जाना किसी का,
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का।

नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का,
सदा ना रहा है सदा ना रहेगा,
सदा ना रहा है सदा ना रहेगा,
जमाना किसी का,
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का।



नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का | Nahi Chahiye Dil Dukhana Kisi ka | Parmod Kumar | Rathore Cassettes

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Title :- Nahi Chahiye Dil Dukhan
Singer :- Parmod Kumar 
Album :- Nahi Chahiye Dil Dukhana Kisi ka 
Lyrics :- Ashok Shauq
Music :- Davender Dev
Label :- Rathor Cassettes
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post