चिड़ियों की है चहकार लिरिक्स
चिड़ियों की है चहकार,
मगर तेरी कमी है,
फूलों की हैं महकार,
मगर तेरी कमी है,
ओ मां प्यारी मां।
मेरी गलतियों पे तेरा,
आंचल में छिपाना,
भूले नहीं वो प्यार,
मगर तेरी कमी है,
ओ मां प्यारी मां।
तेरी तरह ना जाग के,
कोई मुझको सुलाए,
रिश्ते हैं मां हजार,
मगर तेरी कमी है,
ओ मां प्यारी मां।
चिड़ियों की है चहकार,
मगर तेरी कमी है,
फूलों की हैं महकार,
मगर तेरी कमी है,
ओ मां प्यारी मां।
O Maa | Sad Mother's Day Song | चिड़ियों की है चहकार मगर तेरी कमी है | Riza Khan & Bali Thakre
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं