खाटू की गलियों में मस्ती का रंग छाया रे भजन
खाटू की गलियों में,
मस्ती का रंग छाया रे,
जन्मदिन श्याम का आया रे,
जन्मदिन श्याम का आया रे।
बैठा सज के सेठ सांवरा,
लग रहा प्यारा प्यारा,
जन्मोत्सव बाबा का मनाने,
आया ये जग सारा,
आया ये जग सारा,
अपने प्रेमियों को दीवाना,
इसने बनाया रे,
जन्मदिन श्याम का आया रे।
खूब सजी है खाटू नगरी,
गूँज रहे जयकारे,
श्याम नाम की मस्ती में,
यहाँ मस्त मगन हैं सारे,
मस्त मगन हैं सारे,
हैप्पी बर्थडे साँवरिये का,
सबने मनाया रे,
जन्मदिन श्याम का आया रे।
केक कट रहे बंटती मिठाई,
उत्सव है यहाँ भारी,
श्याम प्रेमियों ने इस दिन की,
जमकर की तैयारी,
जमकर की तैयारी,
कुंदन ने मीठे भजनों से,
श्याम रिझाया रे,
जन्मदिन श्याम का आया रे।
Janmdin Shyam Ka Aaya | खाटू श्याम बर्थडे का सबसे प्यारा भजन | जनमदिन श्याम का आया| Sunanda Choubisa
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।
|