ये प्रेम निभाएंगे दिल लगा ले सांवरे से

ये प्रेम निभाएंगे दिल लगा ले सांवरे से

जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे,
दिल लगा ले सांवरे से,
ये प्रेम निभाएंगे,
जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे।।

ये रीत है दुनिया की,
गिरतों को गिराते हैं,
हारों को हराते हैं,
रोतों को रुलाते हैं,
हैं श्याम बस ऐसे,
जो तुझको जिताएंगे,
दिल लगा ले सांवरे से,
ये प्रेम निभाएंगे,
जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे।।

हर भटके राही का,
खाटू ही ठिकाना है,
इस बात को संतों ने,
ज्ञानी ने माना है,
प्रभु राह से भटकों को,
मंज़िल दिखलाएंगे,
दिल लगा ले सांवरे से,
ये प्रेम निभाएंगे,
जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे।।

तेरे भी राहों के,
कांटे वो चुन लेंगे,
तू अर्जी लगा कर देख,
बाबा तेरी सुन लेंगे,
गीतांश तुझे बाबा,
दिल से अपनाएंगे,
दिल लगा ले सांवरे से,
ये प्रेम निभाएंगे,
जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे।।

जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे,
दिल लगा ले सांवरे से,
ये प्रेम निभाएंगे,
जग वाले बस रिश्ते,
मतलब से बनाएंगे।।


SHYAM PREM NIBHAYEGE || GITANSH DALMIA || SCI BHAJAN OFFICIAL

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 


यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post