तेरी प्यारी प्यारी सूरत पे बलिहार अम्बे मां भजन
तेरी प्यारी प्यारी सूरत पे,
बलिहार अम्बे मां,
तेरी प्यारी प्यारी सूरत पे,
बलिहार अम्बे मां,
मैं करता रहूं बस,
तेरा ही दीदार अम्बे मां।
मेरी दाती के नैनों से,
बहती करुणां की धारा,
इस करुणां की धारा ने,
हम पतितों को भी तारा,
तेरी अविरल प्रेम की,
धार पे बलिहार अम्बे मां।
तेरे वरद हस्त ने मैया,
सबकी तकदीर बनाई,
तेरे दर पे आके मैया,
झोली सब ने है भराई,
तेरी किरपा की इस वर्षा पे,
बलिहार अम्बे मां।
अम्बे तेरे चरणों में,
रिद्धि सिद्धि का वासा,
यहां मिलते हैं सुख सारे,
मिटे जन्म जन्म का त्रासा,
तेरे दयामई छवि सूंदर पे,
बलिहार अम्बे मां।
दर्शन की आस लगा कर,
बैठी है संगत सारी,
अब तो आजा तू मैया,
ले कर के प्रेम पिटारी,
तेरी सुंदर शेर सवारी पे,
बलिहार अम्बे मां।
तुझे देखने से दिल हर्षे,
ना देखूं तो मन तरसे,
तेरी याद में मैया प्यारी,
ये अखियां छम छम बरसे,
तेरी यादों की हर बूंद पे,
बलिहार अम्बे मां।
TERI PYARI PYARI SURAT PE BALIHAAR AMBE MAA (MANINDER JI) MAA VAISHNO DEVI BHAJAN 28TH APRIL 2023 AM
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
You may also like